{"_id":"692cb42861a223b0260484ee","slug":"the-student-was-hanged-upside-down-at-the-principals-behest-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148007-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रिंसिपल के कहने पर छात्र को लटकाया गया था उल्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रिंसिपल के कहने पर छात्र को लटकाया गया था उल्टा
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के जाटल रोड पर कक्षा दो के छात्र को उल्टा लटकाकर पिटाई करने के मामले में एसआईटी ने अपनी तफ्तीश पूरी कर ली है। तफ्तीश में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल और वैन चालक के खिलाफ सबूत एकत्र किए। तफ्तीश के बाद पुलिस ने माना है कि प्रिंसिपल रीना के कहने पर ही वैन चालक अजय ने बच्चे को उल्टा लटकाया था। एसआईटी ने करीब 250 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। उधर, दोनों आरोपियों की अदालत से जमानत भी खारिज हो चुकी है।
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के जाटल रोड पर कक्षा दो के छात्र को उल्टा लटकाकर पिटाई करने का मामला सामने आया था। बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वैन चालक अजय को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसने प्रिंसिपल रीना के कहने पर बच्चे को उल्टा लटकाने को कहा था। जिसके बाद एसपी ने डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने वायरल हुई वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। इसके बाद आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर घटना स्थल की निशानदेही कराई थी।
साथ ही पूरे कमरे की फोरेंसिक जांच भी हुई थी। दो माह तक तफ्तीश कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए। मोबाइल फोन की जांच कराने के लिए फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट, पीड़ितों के बयान और गवाहों के बयान दर्ज कर करीब 250 पेज की चार्जशीट तैयार की है। 27 नवंबर को एसआईटी ने चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी।
विज्ञापन
ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किए सबूत : पुलिस इस प्रकरण की तफ्तीश में एक-एक बिंदु पर गहनता से काम किया। आरोपियों के पास से जो भी साक्ष्य मिले हैं सभी को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है। पुलिस साक्ष्यों को ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड किया है।