फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The story of the struggle of tribal fighter Birsa Munda

Panipat News: जनजातीय सेनानी बिरसा मुंडा के संघर्ष की बताई कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The story of the struggle of tribal fighter Birsa Munda
- डायट में प्राथमिक मुख्य शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जनजातीय गौरव दिवस के तहत भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पखवाड़ा के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को पहले दिन जिले के 50 राजकीय प्राथमिक मुख्य शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 50 प्राइमरी हेड के साथ जनजातीय सेनानी बिरसा मुंडा द्वारा किए गए संघर्षों के बारे में बताया। साथ ही, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इसके साथ-साथ बिरसा मुंडा और सरदार पटेल की जीवनी के बारे में एक वीडियो दिखाई एवं सांझा की गई। हरियाणा परियोजना परिषद पंचकूला के निर्देशानुसार कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य डायट प्राचार्य सुभाषचंद्र भारद्वाज ने किया।

प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को कहा कि हमें बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास करना जरूरी है जो बिरसा मुंडा एवं वल्लभ भाई पटेल जैसे व्यक्तित्वों के बारे में बच्चों को जागरूक करके किया जा सकता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार भी छात्रों एवं अध्यापकों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन


पखवाड़ा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर तकदीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 15 दिनों तक सभी स्कूलों में चलाया जाएगा जिसका विस्तृत कार्यक्रम जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूलों के साथ सांझा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर भी 19 से 27 नवंबर तक जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों, मुख्याध्यापकों, माध्यमिक स्कूल प्रमुख, 50 प्राइमरी हेड, 50 पीजीटी, 50 टीजीटी व 50 जेबीटी अध्यापकों को अलग-अलग दिनों में उपरोक्त व्यक्तियों की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी पीपीटी एवं ऑडियो और वीडियो के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल कुमार यशपाल सिंह, विजय कुमार, सुनीता देवी एवं मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed