फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   step father killed son in panipat

पानीपत: बेटा बात-बात पर करता था बहस, तैश में आकर सौतेले पिता ने कर दिया मर्डर

Wed, 17 Nov 2021 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (पानीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (पानीपत) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 01:18 AM IST
सार

पानीपत में सौतेले पिता ने बेटे की हत्या कर दी। 13 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। बेटे की बहस करने की आदत से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने नौ नवंबर को लावारिस मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

विज्ञापन
step father killed son in panipat
हत्या का आरोपी सौतेला पिता डालचंद उर्फ घनश्याम। - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत के समालखा में छोटी दिवाली पर घर से लापता किशोर की हत्या उसके सौतेले पिता ने ही कर दी थी। बेटे की बहस करने की आदत से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसे बाइक पर बैठाकर पत्थरगढ़ गांव की ओर ले गया और यमुना के किनारे एक ईख के खेत में गमछे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद बचने के लिए थाने में बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन पुलिस की छानबीन में 13 दिन बाद मामले की असलियत सामने आ गई। खटीक बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी डालचंद उर्फ घनश्याम ने गत चार नवंबर को पुलिस से शिकायत की थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा आदित्य छोटी दिवाली की सुबह 11 बजे से घर से लापता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-President RamNath Kovind At Bhiwani: भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हरियाणा की बेटियों को दिया सम्मान
विज्ञापन


पुलिस ने आदित्य की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर, पुजारी डालचंद की पत्नी अपने पति पर ही बेटे की हत्या करने का शक कर रही थी। पुलिस ने उसके शक के आधार पर डालचंद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और पूछताछ में कबूल कर लिया कि उसका सौतेला बेटा आदित्य उससे बहस करता था। इसलिए वह तीन नवंबर को उसे बाइक पर अपने साथ बैठाकर पत्थरगढ़ गांव के खेत में ले गया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा की हवा फिर खराब: देश का सबसे प्रदूषित राज्य बना, जींद प्रदूषण में देशभर में सबसे अव्वल

इसके बाद उसे ढूंढने का बहाना बनाते हुए पुलिस से शिकायत की। नौ नवंबर को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को आदित्य का शव मिला। शव सड़ चुका था। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने लावारिस मानते हुए शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने फोटो और कपड़ों से उसकी पहचान की। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed