फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The shopkeeper beat the customer, broke both legs

दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, दोनों टांगें तोड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper beat the customer, broke both legs
पानीपत। तहसील कैंप निवासी एक राज मिस्त्री ने गौरव हैंडलूम के मालिक पर हमला करने और दोनों टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। राज मिस्त्री का कहना है कि वह दुकान पर कंबल लेने के लिए गया था। उसे एक कंबल पसंद आया तो खरीदने के लिए उसने रेट पूछा। दुुकानदार ने सात सौ रुपये बताए, वह चार सौ रुपये देने लगा तो वह आग बबूला हो गया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

तहसील कैंप स्थित विकास नगर निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। वह 12 दिसंबर को अपना काम खत्म कर सब्जी मंडी, तहसील कैंप रोड से होते हुए घर पर जा रहा था। रासते में वह कंबल लेने के लिए गौरव हैंडलूम की दुकान पर चला गया। उसने कंबल दिखाने के लिए कहा तो मालिक ने तीन से चार कंबल दिखाए। इनमें से उसे एक कंबल पसंद आ गया।
विज्ञापन

दुकानदार ने 750 रुपये मांगे तो वह 400 रुपये देने लगा। इसी वजह दुकानदार उसे गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे दुकान से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और गली में गिराकर उस पर लातों से हमला किया। उसकी दोनों टांग तोड़ दी, आरोपी ने धमकी दी कि दोबारा दुकान पर आया तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी दोनों टांग तोड़ दी। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों न मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। इलाज के बाद उसने आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।अतिरिक्त शहर थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed