फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The service of two volunteers from Haryana received honor from the President

Panipat News: हरियाणा के दो स्वयंसेवकों की सेवा को राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
The service of two volunteers from Haryana received honor from the President
पानीपत। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश के दो स्वयंसेवकों को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में एमएससी फिजिक्स के छात्र दीपक सिंह और सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्रा काजल कौशिक शामिल हैं। दोनों को शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन

दीपक सिंह को पौधरोपण के साथ 17 बार रक्तदान करने और डिजिटल साक्षरता अभियान चलाने के लिए सम्मानित किया गया है, जबकि सोनीपत की काजल कौशिक को चार बार रक्तदान करने के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत, वयस्क साक्षरता के लिए विभिन्न शिविर लगाने समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान मिला है। दीपक सिंह को एक लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्वीट कर दीपक सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एसडी एजुकेशन सोसायटी, कॉलेज प्रबंधन समिति, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

दीपक सिंह मूल रूप से जिला झज्जर के रहने वाले हैं और पिता दिलबाग सिंह वकील हैं। दीपक के अनुसार, पिता के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य होने के नाते गांव-गांव जागरूकता अभियान में शामिल होने से उन्हें भी जनसेवा की सीख मिली। यही कारण है कि एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर 17 बार रक्तदान किया। इसके अलावा डिजिटल साक्षरता, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, पोक्सो अधिनियम, प्लास्टिक मुक्त भारत समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने 750 पौधे लगाए। शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए आश्रय कक्षा लगाने के साथ पंचायत की मदद से किताबें वितरित कीं। परिणाम स्वरूप उन्हें 2019, 20 और 21 के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक पुरस्कार और 2019-20 का राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्रा काजल कौशिक को 2021-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हाेंने लिंग संवेदीकरण, प्लास्टिक मुक्त भारत, वयस्क साक्षरता के लिए शिविर और 144 से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने 36 रक्तदान शिविर में भाग लिया और चार बार रक्तदान किया। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, नवीकरणीय ऊर्जा, कैशलेस भारत और डिजिटल साक्षरता में अपना योगदान दिया। कोरोना के दौरान भोजन के पैकेट वितरण में आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed