फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The scooter of a young man who had gone out to buy medicine was found on the bank of a canal.

Panipat News: गाय की दवा लेने निकले युवक की स्कूटी नहर किनारे मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The scooter of a young man who had gone out to buy medicine was found on the bank of a canal.
पानीपत। गाय की दवा लेने के लिए सोमवार को घर से निकले शौंधापुर के सोमबीर सैनी लापता हो गए। उनकी स्कूटी और चप्पल रिफाइनरी के पास दिल्ली पैरलल नहर के पास मिली। परिजनों को आशंका है कि उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नहर में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शौंधापुर के सोनू ने बताया कि उनके भाई सोमबीर सैनी एक मोटरसाइकिल कंपनी में स्टोर कीपर हैं। वह सोमवार को गाय की दवा लेने के लिए करनाल जाने की कहकर निकले थे। उनकी सुबह साढ़े 11 बजे उनसे आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद उनका नंबर बंद हो गया। जब उन्होंने उनकी तलाश शुरू की तो उनकी स्कूटी रिफाइनरी से कुछ आगे दिल्ली पैरलल नहर के किनारे पर खड़ी मिली। पास में ही उनकी चप्पल भी थी। जिससे आशंका है कि सोमबीर सैनी ने नहर में छलांग लगा दी है। परिजनों ने पुराना औद्योगिक थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिन बाद भी सोमबीर का सुराग नहीं लगने से मधुबन से एसडीआरएफ की दो टीमों ने सर्च ऑपरेशन में चलाया। टीम नहर में तलाश करते सोनीपत की खुबडू झाल तक पहुंची, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed