{"_id":"62992204a4cea80f832beac5","slug":"the-saga-of-rana-s-sacrifice-came-alive-on-stage-panipat-news-knl1102781135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक मंचन कर दिखाया ॐअपराजेय महाराणा प्रतापॐ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक मंचन कर दिखाया ॐअपराजेय महाराणा प्रतापॐ
विज्ञापन
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आईटीआई पानीपत के विद्यार्थियों ने एसडी कॉलेज में अपराजेय महाराणा प्रताप नाटक का मंचन किया। इसमें श्याम नारायण पांडेय की प्रसिद्ध कृति हल्दीघाटी को आधार बनाकर आईटीआई के 40 विद्यार्थियों के समूह ने नाटक में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप मातृभृमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक हैं। रणनीतिक कौशल, जनप्रशिक्षण से मुगल सेना को चुनौती देने में महाराणा प्रताप जैसा दूसरा कोई इतिहास में योद्धा नहीं है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में इस नाटक का मंचन इतिहास दर्शन का अवसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोहतक मंडल के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार रहेजा ने कहा कि शीघ्र ही इस नाटक का पूरे राज्य में मंचन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली निगम सामाजिक दायित्व निर्वहन योजना के तहत विविध प्रयोग कर रहा है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिनायक राव देशपांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। कालेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने नाट्य अभियान में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह युवाओं के सशक्तीकरण का अद्भूत प्रयोग है। नाटक कार्यशाला के संयोजन में आईटीआई शिक्षक रमेश कुमार की बड़ी भूमिका रही। नाटक का समन्वय, संयोजन रीता राय ने किया। कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ने किया। कार्यक्रम की सूत्रधार की भूमिका सागर वर्मा एवं पूजा ने निभाई। संगीत निर्देशन विकल्प एवं सागर पांचाल ने किया।