{"_id":"683a226aebe05c9c4201fc6d","slug":"the-renovation-of-ganesh-temple-is-complete-seven-idols-were-installed-panipat-news-c-244-1-pnp1007-137862-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ पूरा, सात काे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ पूरा, सात काे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
पानीपत। भाटिया कॉलोनी स्थित श्री गणेश मंदिर बनकर तैयार है। मंदिर में एक जून से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने मेयर काेमल सैनी को उनके कार्यस्थल पर निमंत्रण पत्र दिया।
महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि मंदिर में मूर्तियां जयपुर से लाई गई हैं। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक से सात जून तक चलेगा। एक से छह जून तक मंदिर में अनुष्ठान कार्यक्रम होगा। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडे के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पांच पंडित बनारस से, तीन चित्रकूट से और दो पंडित पानीपत से होंगे।
मंदिर की नींव रखने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ही मंदिर का शुभारंभ करेंगे। प्रधान बलदेव गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार और विधायक प्रमाेद विज भी शामिल हाेंगे। यह मंदिर भाटिया काॅलाेनी का सबसे पुराना मंदिर भी है। मंदिर छह से सात काॅलाेनी वासियाें का प्रमुख मंदिर है। मंदिर काे 450 गज जगह में श्री गणेश मंदिर सेवा समिति एक प्रयास के तहत बनाया गया है। मंदिर में गणेश मंदिर, श्री राम पंचायत दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, हनुमान की मनमोहक मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इस अवसर पर महासचिव हरीश बंसल, कैशियर सतीश फुटेला और जोगिंदर कुंडू उपस्थित रहे।