{"_id":"64503b3dd6a42ee6c10a9604","slug":"the-rain-exposed-the-cleanliness-system-panipat-news-c-18-1-108229-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बारिश ने सफाई व्यवस्था की खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बारिश ने सफाई व्यवस्था की खोली पोल
विज्ञापन
पानीपत। रविवार रात हुई 20 एमएम की बारिश ने शहर को बरसाती पानी से तरबतर कर दिया। एक घंटे तक शहर में जमकर बारिश हुई। जीटी रोड लाल बत्ती से लेकर संजय चौक तक तालाब में तब्दील हो गया। बाजारों में ढाई-ढाई फीट पानी भर गया। इस बरसात ने निगम की करोड़ों रुपये की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जीटी रोड पर भरे पानी से रात नौ बजे से साढ़े 10 बजे तक भारी जाम रहा। कई बाइक व एक्टिवा सवार सड़क हादसे का भी शिकार हो गए।
इसके अलावा शहर की बाहरी कॉलोनियों का भी हाल बेहाल रहा। निगम की लचर सफाई व्यवस्था और निकासी पर शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। बाहरी क्षेत्र की 30 से भी ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हो गई। इन सबके बावजूद इसका निगम पर कोई असर नहीं पड़ा। निगम की हवाई दावे हवा में ही नजर आए। कागजों में ही बनाया निकासी और सफाई का प्लान बरसाती पानी ने धो कर रख दिया।
अनाज मंडी में जीरी की आवक आना शुरू हो चुकी थी। जिसके बाद मूसलाधार बारिश ने किसानों के पीले सोनी को बुरी तरह से धोने का काम किया। जीरी की फसल बरसाती पानी में बहती नजर आई। किसानों ने मुश्किल से तिरपाल के सहारे फसल को बहने से रोका। करोड़ों की लागत से बनी अनाज मंडी में आज तक भी बरसाती पानी की निकासी का साधन नहीं है।
विज्ञापन
बॉक्स
शहर के बाजारों में भी भरा पानी
जीटी रोड से सटे शहर के सभी मुख्य बाजारों में भी बरसाती पानी पूरी तरह से भर गया। पालिका बाजार, इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, कंबल मार्केट में दो दो फीट तक पानी भरा रहा। लोगों को बरसाती पानी के बीच से ही गुजरने का मजबूर होना पड़ा। दुकानदार भी बरसाती पानी को दुकान में घुसने देने से बचाने की कोशिश करते नजर आए।
यहां हुआ सबसे ज्यादा जलभराव
मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड, संजय चौक, सनौली रोड, जाटल रोड, बरसत रोड, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, असंध रोड अंडरपास, गोहाना रोड अंडरपास, कृष्णपुरा, शिवनगर, आजाद नगर, बबैल रोड, कुटानी रोड, बाईपास, सेक्टर 25 व सेक्टर 29 के दोनों पार्ट, आदर्श नगर, वीवर्स कॉलोनी, कच्चा कैंप, तहसील कैंप समेत शहर के तकरीबन सभी बाहरी कॉलोनियों में जलभराव हुआ।
वर्जन-
तुंरत करवाई निकासी : निगम
बारिश ज्यादा होने की वजह से कुछ जगह कुछ समय के लिए पानी भरा था। जिसकी तुंरत प्रभाव से निकासी भी करवाई गई। शहर के नालों की सफाई का काम जारी है।
जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।