फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The players of Yuva Paltan Academy are experts in Kabaddi

Panipat News: कबड्डी के धुरंधर हैं युवा पलटन एकेडमी के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The players of Yuva Paltan Academy are experts in Kabaddi
पानीपत/सनौली। सनौली खुर्द गांव स्थित युवा पलटन एकेडमी के खिलाड़ी कबड्डी में क्षेत्र के साथ जिला और प्रदेश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। यहां पिछले दो साल से कबड्डी एकेडमी चल रही है युवाओं को कबड्डी का प्रशिक्षण निशुलक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ी 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन चुके अंग्रेज दहिया की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। एकेडमी के खिलाड़ियों ने हाल ही में सोनीपत के राठधाना सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। एकेडमी में अब आठ से 16 साल तक के 40 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। एकेडमी में सनौली खुर्द के साथ रिशपुर, झांबा और उत्तर प्रदेश के मोई गांव से खिलाड़ी कबड्डी का अभ्यास करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

कोट्स फोटो
कोच बोले
वह 2022 में कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए दो साल पहले सनौली खुर्द गांव में युवा पलटन के नाम से एकेडमी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बच्चों का अभ्यास निशुल्क कराया जाता है। सुबह अभ्यास का समय साढ़े चार से साढ़े छह बजे और शाम को चार से आठ बजे तक अभ्यास कराया जाता है। एकेडमी में रहने की व्यवस्था भी है। इसीलिए दूर के बच्चे एकेडमी में ही रहते हैं। खिलाड़ी राज्य स्तर पर अनेक बार स्वर्ण हासिल कर चुके हैं। हाल ही में सोनीपत के राठधाना गांव में आयोजित सब जूनियर प्रतियोगिता में टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। मथुरा, हिमाचल, पंजाब में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है।
खिलाड़ी बोले :
कोट्स फोटो


वह बचपन से कबड्डी खेल रहा हैं। अब आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। उसके पिता नरेश कुमार ऑटो चलाते हैं और मां सोनिया गृहिणी है। वह कबड्डी में अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहा हैं। सोनीपत के राठधाना में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में आगे आना चाहता है।
रुद्र, खिलाड़ी।
कोट्स फोटो
वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है और पिछले दो साल से युवा पलटन एकेडमी से कबड्डी का अभ्यास कर रहा है। उसके पिता विजय शुगर मिल में कार्यरत हैं और माता पूनम गृहिणी है। उन्होंने मथुरा व हिमाचल में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है।
निकूंज, खिलाड़ी
कोट्स फोटो

वह सनौली खुर्द गांव का रहने वाला है और 10 वीं कक्षा में पढ़ता है। इनके पिता पवन कुमार पानीपत गोशाला में काम करते हैं और माता कविता गृहिणी है। उसने मथुरा में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वह हर मैच में जीत में अहम भूमिका निभाते हैं।
राहुल, खिलाड़ी
कोट्स फोटो

वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उसको शुरू से ही कबड्डी का शौक है। उसके पिता नरेश कुमार मां सोनिया ने उसको खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। वह राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका है। अब राजस्थान के उदयपुर में चल रही प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है।
मयंक, खिलाड़ी
कोट्स फोटो

वह उत्तर प्रदेश के मोई गांव का रहने वाला है और नौवीं कक्षा में पढ़ता है। इनके पिता रामरत्न खेतीबाती करते हैं और मां नीलम गृहिणी हैं। कबड्डी टीम के मुख्य सात खिलाड़ियों में इन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन के जरिये स्थान बनाया हुआ है। ये राज्य पर हुई प्रतियोगिता में कई बार पदक जीत चुका है।
मोनू, खिलाड़ी

वह 10 वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता रणधीर सिंह एक ट्रैक ड्राइवर है। कबड्डी में रूचि होने के चलते एकेडमी को ज्वाइन की है। अब अपने अच्छे प्रदर्शन से टीम में जगह बना चुका है। उसका लक्ष्य राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
निक्कल, खिलाड़ी
कोट्स फोटो
वह उत्तर प्रदेश के मोई गांव का रहने वाला और 10 वीं कक्षा में पढ़ता है। वह पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना भाग्य आजमा रहा है। सोनीपत, हिमाचल व पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत चुका है। उसके पिता इलफान मजदूरी करते हैं और मां समीना गृहिणी हैं। वह खेलों में नाम चमकाना चाहता है।
आरिफ, खिलाड़ी
अभिभावक बोले----
कोट्स फोटो
उसके दोनों बेटों रुद्र और मयंक को बचपन से ही कबड्डी खेलना पसंद है। दोनों भाई कबड्डी में पहचान बनाना चाहते थे। इसलिए दोनों पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना भाग्य आजमा रहे है। दोनों भाई युवा पलटन एकेडमी में प्रतिदिन समय पर अभ्यास करने के लिए जाते हैं। राज्य स्तर पर पदक जीतने के बाद अब दोनों राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहते हैं।
नरेश कुमार, अभिभावक।
कोट्स फोटो
मेरा बेटा निक्कल खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहता है। कबड्डी में रुचि होने के कारण उसने इस खेल को चुना। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का बाद अब वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहता है और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहता है।

रणधीर सिंह, अभिभावक।
कोट्स फोटो

राहुल बचपन से खेलों में आगे आना चाहता था। परिवार ने उसे पूरा सहयोग दिया और जिससे अब वह युवा पलटन एकेडमी से जुड़कर अपने सपने को पूरा कर रहा है। उसका पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
पवन कुमार, अभिभावक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed