फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The pit was dug by the laborer by asking for toilet

रवि हत्याकांड: टॉयलेट बनाने का कहकर मजदूरों से खुदवाया था गड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The pit was dug by the laborer by asking for toilet
पानीपत। सरपंच के भाई प्रवीण ने प्रेमिका के पति की हत्या और शव ठिकाने लगाने की पूरी योजना सात दिसंबर को ही बना ली थी। उसने पहले पत्नी को मायके भेजा और फिर मजदूर बुलाकर घर से कुछ दूर पशुबाड़े में गड्ढा खुदवा लिया। मजदूरों को बताया कि टॉयलेट बनाने के लिए गड्ढा खुदवाना है। इसी गड्ढे में रवि के शव को दफना दिया। पिन्ना ने सात दिसंबर को अपनी पत्नी को गाजियाबाद के लोनी में स्थित उसके मायके भेज दिया। इसके तीसरे दिन 10 दिसंबर को वह एक मजदूर को गांव के अड्डे से लेकर आया। सुबह से शाम तक मजदूर ने छह फीट लंबा, तीन फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा गड्ढा खोद दिया। इसके लिए उसने उसे पांच सौ रुपये मजदूरी दी। अगले दिन 11 दिसंबर को दोपहर में प्रवीन ने रवि को घर बुलाया। उसकी हत्या की और शव को दफनाकर सीमेंटेंड करा दिया।
विज्ञापन

प्रवीण उर्फ पिन्ना ने रिमांड के दौरान बताया कि रवि ने उसे उसकी पत्नी के साथ देख लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह उससे अक्सर रुपये लेकर जाता था। अब वह ईको गाड़ी खरीदने के लिए तीन लाख रुपये मांग रहा था। इस बारे में रवि की पत्नी को भी पता था। इससे पहले लोन की किस्त अदा न कर पाने की वजह से फाइनेंस वाले उसकी ईको गाड़ी ले गए थे। अब वह दूसरी गाड़ी लेना चाहता था।
विज्ञापन

हत्या आरोपी प्रवीण ने शराब के दो अद्धे ठेके से लिए थे। एक को उसने खाली कर लिया था और उसमें पानी में चाय की पत्ती डालकर उबालकर भर ली थी ताकि वह शराब की तरह दिखे। दूसरा अद्धा उसने रवि को पीने के लिए दिया था। इसी में उसने नशे की गोलियां मिलाई थीं। शराब पीने के बाद रवि कुछ ही देर में बेसुध हो गया। अचेतावस्था में उसने रवि के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 5:30 बजे रवि की हत्या के बाद उसने शव को एक बोरे में डाला। उसे ऊपर से बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद अंधेरा होने के बाद बोरे को एक्टिवा के आगे रखकर पशुबाड़े ले गया। वहां उसने शव को पहले से खुदवाए हुए गड्ढे में डाल दिया। शव के ऊपर मिट्टी डाल दी। इसके बाद पहले से तैयार किया गया सीमेंट का मसाला खुद ही मिट्टी के ऊपर डाला। शव दफनाने के बाद पशुबाड़े में ताला लगाकर वह घर चला गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण इस वारदात के बाद कुछ गुमसुम रहने लगा। इसके बारे में 18 दिसंबर को उसके भाई सरपंच मुकेश चौहान ने पूछा। काफी देर पूछने के बाद प्रवीण ने पूरी वारदात भाई के सामने उगल दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया।
हत्यारोपी से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मृतक की पत्नी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। आरोपी प्रवीण से पूछताछ की जा रही है।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed