{"_id":"614f73948ebc3e0dd71693c5","slug":"the-pistol-and-cartridges-hidden-after-the-murder-were-recovered-panipat-news-knl844241110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद चचेरे भाई ने ईंख के खेत में छिपा दी थी पिस्तौल और कारतूस, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद चचेरे भाई ने ईंख के खेत में छिपा दी थी पिस्तौल और कारतूस, बरामद
विज्ञापन
बरसत रोड पर प्लानिंग के तहत कैराना के नाजिम की हत्या करने वाले चचेरे भाई गालिब से रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि उसने नाजिम को गोली मारने के बाद ईख के खेत में अवैध पिस्तौल और दो कारतूस छिपा दिए थे। सीआईए-2 गालिब को चौटाला रोड पर घटनास्थल पर लेकर गई और उसकी निशानदेही पर ईख के खेत से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। पिस्तौल के अंदर से खाली खोल भी बरामद हुआ। वहीं इसके अलावा दो कारतूस बरामद किए गए।
सीआईए- 2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नाजिम के सगे भाई तालिब और उसके दोस्त भूरा अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उनकी धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी तालिब से ही बाकि वारदात का खुलासा होगा कि वह कहां से पिस्तौल लेकर आया था, उन्होंने किससे और कितने रुपये उधार ले रखे थे और आगे की क्या प्लानिंग थी। वहीं आरोपी चचेरे भाई गालिब को रविवार को चार दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बता दें कि चौटाला रोड पर 21 अगस्त की सुबह तीन बजे कैराना के मन्ना माजरा निवासी नाजिम की उसी के चचेरे भाई गालिब ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।