{"_id":"68ffe1f19beefb17a100e9b5","slug":"the-people-of-purvanchal-welcomed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146153-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पूर्वांचल के लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पूर्वांचल के लोगों ने किया स्वागत
Tue, 28 Oct 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
छठ महापर्व पर शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा और मेयर कोमल सैनी को सम्मानित करते समिति के पद
- फोटो : अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई समाजसेवी हरपाल ढांडा ने सोमवार को छठ पूजा स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को इसकी शुभकामनाएं दी।
हरपाल ढांडा ने कहा कि छठ पूजा आस्था, संयम और स्वच्छता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने भव्य तैयारियों और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की तथा आयोजन समितियों के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज ने अपनी मेहनत, संस्कार और सामाजिक एकता के माध्यम से हरियाणा में एक विशेष पहचान बनाई है। छठ महापर्व जैसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम हैं। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव से प्रदेश और देश की खुशहाली, समृद्धि व नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर सामूहिक कार्य करने का उदाहरण पूर्वांचल समाज के लोग दे रहे हैं। वे हर साल छठ महापर्व मनाकर समाज को आस्था और अपनी संस्कृतिक को अपनाने का बड़े स्तर पर कार्यक्रम करते हैं। इस दौरान मौके पर वार्ड-12 पार्षद अश्वनी संधू, राजपाल हरिनगर, कपिल राणा, विकल हिंदू, विकास सूरा व जितेंद्र अहलावत मौजूद रहे।