फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Patwari did not arrive to measure the land, and the police waited all day.

Panipat News: पैमाइश करने नहीं पहुंचे पटवारी पुलिस दिनभर करती रही इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Patwari did not arrive to measure the land, and the police waited all day.
चुलकाना गांव में बैठे पुलिसकर्मी। संवाद
समालखा। अधिकारियों में तालमेल न होने पर चुलकाना गांव में वीरवार को कब्जा नहीं हटवाया जा सका। पुलिसकर्मी पूरा दिन गांव में टीम का इंतजार करते रहे। कानूनगो और पटवारी पैमाइश करने नहीं पहुंचे। ऐसे में 16 पुलिसकर्मी दिनभर इंतजार में बैठे रहे। जिम्मेदार अधिकारी अब एक दूसरे पर बात डाल रहे हैं।
विज्ञापन

चुलकाना में पंचायती रास्ते से कब्जा हटाया जाना है। प्रशासन ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहित शर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया था। वहीं थाना समालखा सहित चुलकाना, हथवाला, समालखा और हल्दाना चौकी से पुलिस को सुरक्षा के लिए लगाया गया था। इसमें दो महिला सहित 16 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस वीरवार सुबह 10 बजे पहुंच गई थी। वे सुबह से शाम पांच तक अधिकारियों के आने इंतजार करते रहे लेकिन कब्जा हटाने के लिए कोई अधिकारी नहीं आए।
जिम्मेदारों ने एक दूसरे पर डाला मामला

बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि चुलकाना में रास्ते से कब्जा हटाया जाना है। निशानदेही करानी जरूरी थी। इसके लिए तहसील कार्यालय को पत्र लिखा गया था। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ मोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय में कई बार फोन किया। कार्यालय से जल्द ही आने की बात कही गई लेकिन शाम तक कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। नायब तहसीलदार कैलाश चंद ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो को निशानदेही के लिए करहंस गांव जाना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed