फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The pain of partition will be shown in exhibition and documentary

Panipat News: प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा विभाजन का दंश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
The pain of partition will be shown in exhibition and documentary
पानीपत। विभाजन विभीषिका पर शुक्रवार को एसडी पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें 115 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें वे लोग हैं, जिन्होंने विभाजन का दंश झेला था। इसके साथ प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम उस समय का मंजर दिखाया जाएगा। विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता नवीन भाटिया ने वीरवार को आयोजन स्थल एसडी पीजी कॉलेज में जिले की चारों विस क्षेत्र के समन्वयकों के साथ बैठक की। इसके साथ कार्यक्रम के आयोजन और समारोह में आने वाले बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था को जांचा। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा विभाजन की विभीषिका पर जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को एसडी पीजी कॉलेज में किया जाएगा। मुख्य वक्ता डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा होंगे। इनके साथ श्री जगन्नाथ ट्रस्ट ऋषिकेश महंत लोकेश दास व पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्ष पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed