{"_id":"687abd95a8d0557ce20609c8","slug":"the-only-brother-of-two-sisters-died-after-being-hit-by-a-train-panipat-news-c-244-1-pnp1011-140495-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो बहनों के इकलौते भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो बहनों के इकलौते भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर सेक्टर-7 में देवीलाल पार्क के नजदीक वीरवार रात करीब दो बजे तहसील कैंप की परशुराम कॉलोनी के दो बहनों के इकलौते भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह वीरवार रात को खाना खाने के बाद कुछ देर घूमने की कहकर घर से निकला था। इकलौते भाई की मौत के बाद दोनों बहनों व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
दीपक ने बताया कि उनका साला धीरज (25) निवासी तहसील कैंप परशुराम कॉलोनी में रहते था। वे मधुबन में टोयोटा की एजेंसी में नौकरी करते थे। उनसे बड़ी दो बहने हैं। उनकी शादी हो चुकी हैं। धीरज वीरवार शाम सात बजे अपनी मां को थोड़ी देर बाहर घूमने की कहकर निकले थे। उन्होंने इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे धीरज को फोन किया। धीरज ने उनको बताया कि वह दस बजे तक घर आ जाएगा। धीरज दस बजे के बाद भी घर नहीं आया तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद उनका फोन भी कनेक्ट नहीं हो रहा था।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे देवीलाल पार्क के पास एक व्यक्ति का शव ट्रैक पर होने की सूचना मिली थी। शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में शव की शिनाख्त की। धीरज की मौत ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।