फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The official hoisted the flag' minister and not the cm

मुख्यमंत्री न मंत्री मंजूर, आईएएस ही फहराए तिरंगा, पानीपत में चाहिए शांति न कि कैमला जैसे हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
The official hoisted the flag'  minister and  not the cm
इस गणतंत्र दिवस पानीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कार्यक्रम और वह शिवाजी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। ऐसे में जिले के किसान और मजदूर संगठन विरोध में उतर आए हैं। वीरवार को सभी लघु सचिवालय पहुंच गए और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग रखी कि ध्वजारोहण न मुख्यमंत्री करें न ही कोई मंत्री, बल्कि आईएएस से ध्वजारोहण कराया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पानीपत में शांति चाहते हैं, न कि कैमला जैसे हालत। किसानों का कहना है कि वे नहीं चाहते कि पानीपत की शांति भंग हो। पानीपत में मुख्यमंत्री आते है तो किसान रोष जताने के लिए शिवाजी स्टेडियम चले जाएंगे, जिसके वहां पर कैमला जैसी स्थिति बन सकती है जो पानीपत के किसानों को मंजूर नहीं है। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रधान कुलदीप बलाना, पूर्व उपप्रधान बिंटू मलिक, सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त शामिल रहे।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पूर्व उपप्रधान बिंटू मलिक ने कहा कि शिवाजी स्टेडियम जिले के बीच में है, गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चे व महिलाएं भी शामिल होते हैं। किसान आंदोलन के चलते इस कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं पहुंचाना चाहिए, क्योंकि यह आबादी वाली जगह है। किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रवी या बाहरी व्यक्ति उपद्रव कर सकते हैं। भारतीय किसान यूनियन शांति का माहौल चाहती है। उल्लखेनीय है कि पिछली बार करनाल के कैमला में किसानों ने मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री को लौटना पड़ा था। इस बार पानीपत में भी गणतंत्र दिवस पर ऐसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed