फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The number of beneficiaries of the scheme is increasing rapidly in the district.

Panipat News: जिले में तेजी से बढ़ रही योजना के लाभार्थियों की संख्या

Sat, 01 Nov 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 01 Nov 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
The number of beneficiaries of the scheme is increasing rapidly in the district.
पानीपत। जिले में महिलाओं के लिए शुरू की गई इस विशेष योजना लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थी चिन्हित किए जा चुके हैं। जिले में कुल 84,382 पात्र महिलाएं पंजीकृत की गई हैं, जिनमें से 30,137 महिलाओं ने आवेदन किया है। यह कुल पात्र महिलाओं का लगभग 35.71 प्रतिशत है। इनमें से 23,816 आवेदनों को जांच के बाद मान्य पाया गया है, जो कुल पात्रता का लगभग 28.22 प्रतिशत बनता है।यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। पात्र महिलाएं नागरिक सुविधा केंद्रों या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। प्रशासन की टीम प्रत्येक आवेदन की जांच कर रही है ताकि केवल सही पात्रों को ही योजना का लाभ मिल सके। गलत या अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदनों को अस्वीकृत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed