फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The new GST reforms destroyed the opposition's narrative

Panipat News: नए जीएसटी रिफार्म्स से विपक्ष का नैरेटिव हुआ ध्वस्त

Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The new GST reforms destroyed the opposition's narrative
106....पत्रकार वार्ता कों संबोधित करते  आयकर अधिवक्ता प्रवेश। संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में जीएसटी सुधार को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें आयकर अधिवक्ता प्रवेश ने कहा कि नए जीएसटी रिफार्म्स से अमेरिकी टैरिफ बेअसर,विपक्ष का नैरेटिव भी ध्वस्त कर दिया है।
अधिवक्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर जितना अमेरिका मुखर था, उतनी ही मुखरता से भारत के अंदर विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश में लगे थे। विपक्षी नेताओं ने अमेरिकी टैरिफ के गुब्बारे में महंगाई और बेरोज़गारी की नकारात्मक हवा भर इसे और बड़ा बनाने की कोशिश की, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने नए जीएसटी रिफार्म्स से न केवल अमेरिकी टैरिफ के गुब्बारे को फोड़ा, बल्कि विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे मंहगाई और बेरोज़गारी बढ़ने के नैरेटिव को भी धराशाई कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में इतने अंधे हो चुके हैं कि अब उन्हें पता ही नहीं चलता कि मोदी सरकार का विरोध करते-करते कब देश का विरोध करने लग जाते हैं। ट्रंप के सुर में सुर मिलाते हुए राहुल गांधी का भारत को डेड अर्थव्यवस्था कहना इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बताया कि देश की जनता को जीएसटी में नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स का तोहफा 22 सितंबर, नवरात्र के पहले दिन से मिलने जा रहा है। जीएसटी में यह सुधार मांग बढ़ाएगा, निवेश लाएगा और करोड़ों युवाओं को रोज़गार देगा। कांग्रेस सरकारों ने केवल वादे किए, लेकिन सुधार कभी लागू नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों को भरोसा दिया, घाटा होने पर क्षतिपूर्ति की गारंटी दी और एक राष्ट्र-एक कर का सपना साकार किया।

उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में नए जीएसटी रिफार्म्स कर पाना आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने घाटा होने पर राज्यों को क्षतिपूर्ति की गारंटी दी और एक राष्ट्र-एक कर का सपना साकार किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed