फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The network of arms smuggling is flourishing in the Yamuna Khadar

Panipat News: यमुना के खादर में पनप रहा हथियार तस्करी का नेटवर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The network of arms smuggling is flourishing in the Yamuna Khadar
पानीपत। यमुना नदी के खादर में अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का नटवर्क तेजी से पनप रहा है। यमुना नदी के किनारे पानीपत, यूपी के शामली, बागपत जिले में पांच हजार से 25 हजार रुपये में अवैध पिस्तौल उपलब्ध है। युवा हथियार रखने के शौक और अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की पुलिस पिछले 11 माह में अवैध हथियारों के साथ 93 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर का संबंध कैराना और आस-पास पास के क्षेत्र से मिला है। पुलिस ने तस्करी के हॉट-स्पॉट को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस ने एक सप्ताह पहले सनौली रोड के तामशाबाद से अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी कैराना का रहने वाला था और पानीपत के भारत नगर में रहकर अवैध हथियार की सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह कैराना से हथियार खरीदकर लाया था और पानीपत में ग्राहक की तलाश में था। इससे पहले भी कई आरोपी पकड़े गए। उन्होंने भी यूपी से ही हथियार खरीदकर लाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड में जनवरी 2025 से 12 दिसंबर तक पुलिस ने जिले में अवैध हथियार के साथ 93 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 68 प्राथमिकी दर्ज की गई।
आरोपियों के कब्जे से 68 अवैध पिस्तौल व इतने की कारतूस बरामद की गई है। इनमें ज्यादातर आरोपी यमुना नदी के आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं और कैराना और बागपत से हथियार खरीदकर लाए थे। यही नहीं पानीपत में ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस अब हथियार तस्करी के हॉटस्पॉट को चिह्नित करने में जुटी है। साथ ही बड़े सप्लायरों तक पहुंचकर नेटवर्क को ध्वस्त करने योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed