फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The NDPS court sentenced the accused in 96 percent of cases within a year.

Panipat News: एनडीपीएस कोर्ट ने एक साल में 96 प्रतिशत मामलों में दोषियों को सुनाई सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The NDPS court sentenced the accused in 96 percent of cases within a year.
पानीपत। पानीपत में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियोजन द्वारा अदालतों में चल रहे मामलों में सख्त पैरवी की जा रही है। यही कारण है कि एक साल में पानीपत की एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट में 96 प्रतिशत मामलों में सजा हुई है। यह आंकड़ा पूरे प्रदेश में टॉप पर है। अभी कोर्ट में 17 ऐसे मामले हैं जिनकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। इनमें भी जल्द ही अदालत का फैसला होना है।
विज्ञापन

जिले में नशे के बढ़ते मामलों को देखते हुए जुलाई 2025 से एनडीपीएस एक्ट के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की अदालत नशा तस्करी के मामलों की सुनवाई चल रही है। एक साल में अदालत में 115 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें से 112 मामलों में सजा सुनाई गई है। मात्र तीन मामले ही ऐसे हैं जिनमें आरोपियों को करीब किया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि 115 में 22 मामले वाणिज्यिक से संबंधित थे। जिनमें तस्करों को अधिकतम 20 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत में मामलों की पैरवी कर रहे उप जिला न्यायवादी कुलदीप सिंह ढुल ने बताया कि एनडीपीएस के मामलों में तकनीकी रूप से सशक्त पैरवी की जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed