फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Municipal Corporation will construct a volleyball ground on Waqf Board land in Sant Nagar (Ward 13); a tender has been issued.

Panipat News: वार्ड-13 के संत नगर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर निगम बनाएगा वॉलीबॉल ग्राउंड, जारी किया टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will construct a volleyball ground on Waqf Board land in Sant Nagar (Ward 13); a tender has been issued.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम शहर के वार्ड-13 के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए वॉलीबॉल ग्राउंड बनाएगा। यह ग्राउंड वार्ड में वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके मूर्त रूप में आने पर युवाओं और खिलाड़ियों को अपने आसपास ही खेल का मैदान मिल जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतर मंच मिलेगा।

वार्ड-13 के अंतर्गत खेल का कोई बड़ा मैदान नहीं है। ऐसे में युवाओं को सिवाह, उग्राखेड़ी या फिर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे आने-जाने में अपेक्षा से अधिक समय लग जाता है। युवा वार्ड में ही खेल के मैदान के लिए जगह की मांग कर रहे थे। वार्ड-13 पार्षद सरवेश शर्मा के प्रतिनिधि बेटे आशीष शर्मा ने बताया कि उझा रोड संत नगर में वक्फ बोर्ड की करीब 1800 गज जमीन है। अब करीब 1400 गज जमीन बाकी है। इस पर वॉलीबॉल ग्राउंड बनाया जाएगा। इसके साथ वार्ड में एक और खेल का मैदान बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखार मिलेगा।
विज्ञापन


नगर निगम सात अक्तूबर को ऑनलाइन टेंडर लगाया है। एजेंसियां या ठेकेदार 14 अक्तूबर को सुबह नौ बजे तक अपनी बोलियां ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। उसी दिन नगर निगम कार्यालय में बोलियां के तकनीकी कवर खोले जाएंगे। इसके आधार पर आगामी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड-13 में वॉलीबॉल ग्राउंड बनने से लंबे समय से खेल सुविधाओं की मांग कर रहे युवाओं की जरूरत पूरी होगी। टेंडर में 90 दिनों की बोली वैधता तय की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाएगा।

नवीन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed