{"_id":"6a4c18f9bc4c3a3e3e04e286","slug":"the-municipal-corporation-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160180-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंसार बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम ने नौ दुकानदारों के काटे 45 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंसार बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम ने नौ दुकानदारों के काटे 45 हजार के चालान
विज्ञापन
इंसार बाजार में चालान करने के दौरान जमा लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर,
पानीपत। नगर निगम पानीपत ने शहर के सबसे व्यस्त इंसार बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। निगम द्वारा पिछले कई दिनों से दी जा रही सख्त चेतावनी और मुनादी के बाद सोमवार को निगम की प्रवर्तन टीम के साथ बाजार में उतरी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पौ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 45 हजार रुपये के ऑनलाइन चालान काटे।
नगर निगम ने करीब 10 दिन पहले इंसार बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की थी। उस समय दुकानदारों ने दुकानों के बाहर लगे बैनर और सामान हटाने का कड़ा विरोध किया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए बाजार में ई-रिक्शा के माध्यम से लगातार लाउडस्पीकर द्वारा उद्घोषणा करवानी शुरू की थी। इस मुनादी में दुकानदारों को साफ चेतावनी दी जा रही थी कि यदि किसी ने दुकान की सीमा से बाहर सामान रखा या गली में रेहड़ी-फड़ी लगवाई, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी व आर्थिक कार्रवाई की जाएगी। सोमवार दोपहर बाद नगर निगम के एमई दीपक राणा के नेतृत्व में सफाई शाखा की टीम ने इंसार बाजार में औचक निरीक्षण और कार्रवाई शुरू की। टीम जब लालबत्ती से सलारगंज गेट तक पहुंची। यहां नौ दुकानों के बाहर सामान सड़क और गलियों में रखा मिला। इससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन सभी के 500-500 रुपये के आधार पर 45 हजार रुपये के चालान काट दिए। वहीं कुछ दुकानदार व रेहड़ी वाले अपना सामान अंदर गली में ले गए। निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
मंडल प्रधान ने दुकानदारों से अपील की
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लीखा ने भी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा भी दुकानदारों को लगातार जागरूक किया जाता है कि वे अपना सामान दुकान की सीमा के अंदर ही रखें, ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो और जाम की स्थिति से बचा जा सके।