फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The moving car of an entrepreneur's son, who was going for a pre-wedding shoot with his fiancee, caught fire.

Panipat News: मंगेतर के साथ प्री वेडिंग शूट को जा रहे उद्यमी के बेटे की चलती कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
The moving car of an entrepreneur's son, who was going for a pre-wedding shoot with his fiancee, caught fire.
पानीपत। सोलन के परवाणु कस्बे में पांच कोटी के पास चलती निसान टेरेनो कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार सेक्टर-12 निवासी उद्यमी का बेटा, उसकी मंगेतर और दो महिलाओं समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि उद्यमी का बेटा अपनी मंगेतर के साथ प्री वेडिंग शूट के लिए सोलन जा रहा था। घटना की सूचना परवाणु थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने जली कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पानीपत के सेक्टर-12 निवासी दर्शन मक्कड़ की कुटानी रोड पर फैक्ट्री है। उसका बेटा जीवेश मक्कड़ कनाडा में रहता है। उसकी एक माह बाद शादी है। इससे पहले परिवार शादी की तैयारियाें में जुटा है। जीवेश मक्कड़ मंगलवार को कनाडा से पानीपत आया था और शनिवार को वह अपनी मंगेतर के साथ प्री वेडिंंग शूट के लिए सोलन गया था। उनके साथ दो महिलाओं समेत तीन लोग और थे। वे अपनी निसान टेरेनो कार में कालका शिमला नेशनल हाईवे से सोलन जा रहे थे। सोलन के परवाणु कस्बे में पांच कोटी के पास चलती कार के बोनट में अचानक धुआं उठने लगा। उसने गाड़ी रोकी और सबको गाड़ी से बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको सहयोग दिया। जीवेश ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे दूसरी गाड़ी में गंतव्य की ओर रवाना हुए। दर्शन मक्कड़ ने बताया कि बेटे जीवेश समेत सभी लोग सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed