{"_id":"68ffe059ea895d540001a55d","slug":"the-mla-listened-to-public-problems-at-the-sanauli-khurd-block-office-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146165-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विधायक ने सनौली खुर्द खंड कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विधायक ने सनौली खुर्द खंड कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं
Tue, 28 Oct 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने सोमवार को सनौली खुर्द बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने करीब 200 शिकायत सुनी। जिनमें से 100 से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण कराया गया। बाकी अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
सोमवार को विधायक मनमोहन भड़ाना सनौली खुर्द बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और जन सुनवाई की। जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें गली, फिरनी, तालाब आदि पर अवैध कब्जे संबंधी रही। उन्होंने अधिकारियों को समय से शिकायतों का निस्तारण करने को कहा। इसके बाद विधायक मनमोहन भड़ाना ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार से सरकार को एक साल हो गया हैं। हल्के में सभी को एक समन भाव से साथ ले कर चहुंमुखी विकास कार्य कराएं जा रहे हैं। इस मौके पर सरपंच सनौली खुर्द संजय त्यागी, मार्किट कमेटी चेयरमैन व सरपंच छाजपूर राजेन्द्र रावल, प्रवीण खेड़ा, रामनिवास कौशिक, विपिन पांचाल, बिटटू ताजपूर आदि रहे।