फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants kidnapped the principal going home from school on the strength of a pistol, looted the car and left two and a half thousand rupees

स्कूल से घर जा रहे प्रिंसिपल का पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने किया अपहरण, कार और ढाई हजार रुपये लूटकर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreants kidnapped the principal going home from school on the strength of a pistol, looted the car and left two and a half thousand rupees
बाजार से सरेआम शुक्रवार की दोपहर करीब सवा दो बजे सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का कार समेत पिस्तौल के बल पर दो युवकों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने प्रिंसिपल से करीब ढाई हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने 20 मिनट बाद प्रिंसिपल को पूठर के पास एक रजबाहे की पटरी पर छोड़ा और 220 रुपये और फोन तोड़कर लौटा दिया। कार में रखा गैस सिलिंडर बाहर फेंक दिया और कार लूटकर फरार हो गए। खेतों में काम कर रहे एक किसान की मदद से प्रिंसिपल ने किसान के फोन से पुलिस और परिजनों की सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को साथ लेकर आसपास के सभी सड़कों और रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

गांव जौंधन खुर्द निवासी जोगिंद्र जागलान ने बताया कि वह गांव कारद के राजकीय स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर बाद वह स्कूल से अपनी कार में इसराना की शहीद विजय गैस सर्विस गया और गैस सिलिंडर भरवा कर इसराना बाजार आया था। बाजार में एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर जैसे ही उसने घर जाने के लिए कार की खिड़की खोली, तभी दो युवकों आ गए। दोनों ने अपना मुंह ढक रखा था। दोनों ने उसके पेट में पिस्तौल अड़ा दी और कार के अंदर पीछे की सीट पर धक्का दे दिया। एक युवक उसके पास पीछे बैठ गया, जबकि दूूसरा युवक कार चलाकर वहां से ले गया। कार को मांडी मोड़ पर मोड़कर चलती कार में उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे करीब ढाई हजार रुपये और फोन छीन लिया। कार को बांध से बुआना लाखु से पूठर की तरफ ले गए। पूठर के पास रजबाहे की तरफ ले जाकर कार रोककर आपस में बात करने लगे कि अब क्या करें।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों ने उन्हें कार से उतार दिया और उनके हाथ में 220 रुपये रख दिए। इसके साथ ही उनका मोबाइल तोड़कर उन्हें लौट दिया। कार में रखा भरा हुआ गैस सिलिंडर भी उतारा और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ 10 सेकेंड में हो गया
प्रिंसिपल जोगिंद्र ने बताया कि सब कुछ मात्र 10 सेकेंड में हो गया। बदमाशों ने उसे कार में दबोचा तो उसने अपने बचाव के लिए कार के शीशे पर अंदर से हाथ भी मारे, लेकिन बाहर बाजार में किसी को भनक भी नहीं लगी।

मौका मुआयना किया गया है। इसराना बाजार के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दोनों बदमाशों का सुराग लग सके। प्रिंसिपल की कार की लोकेशन भी तलाशने की कोशिश की जा रही है।
-अंकित, थाना प्रभारी इसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed