{"_id":"69ed20888111d5b70505706b","slug":"the-minister-gave-cheques-worth-rs-146-crore-to-nine-cow-shelters-in-israna-constituency-for-fodder-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156102-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंत्री ने इसराना विस क्षेत्र की नौ गोशालाओं को चारे के लिए दिए 1.46 करोड़ के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंत्री ने इसराना विस क्षेत्र की नौ गोशालाओं को चारे के लिए दिए 1.46 करोड़ के चेक
Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
नौल्था गोशाला में गोशाला के प्रतिनिधियों को चारे के लिए चेक देते केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवा
इसराना। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को बाबा लाठे वाली गोशाला नौल्था में आयोजित कार्यक्रम में इसराना विधानसभा क्षेत्र की सभी नौ गोशालाओं को 1.46 करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोशाला महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश मलिक ने की व संचालन गोशाला प्रबंधन समिति के प्रधान रामकुमार जागलान ने किया।
गोशाला महासंघ हरियाणा ने कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार को गो रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की गोशालाओं में चारे के लिए 70 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार गोशालाओं के लिए दिल खोल कर मदद कर रही है। इसी अभियान के तहत लार्ड शिवा गोशाला शाहपुर को चारे के लिए 2161540 रुपये व शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, बाबा लाठे वाली गोशाला नौल्था को 1910380 रुपये, महादेव गोशाला अहर को 396000 रुपये, शिव गोशाला मतलौडा को 4090320, गणेश गोशाला उरलाना को 1107000 रुपये, गुरु ब्रह्मानंद गोशाला कुराना को 1940640, शहीद भगत सिंह गोशाला धर्मगढ़ को 1009600, गोपी धाम गोशाला रेरकलां को 567000 व गोपाल कृष्ण गोशाला मांडी को 944380 रुपये का चेक दिया है। इस मौके पर प्रधान रामकुमार जागलान, सरपंच बलराज जागलान, चौबीसी प्रधान तेजवीर जागलान, नरेश जागलान, पूर्व सरपंच हरिचंद मलिक, सुनील कपूर व संदीप पाठक मौजूद रहे।