फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The minister found the road of the market broken, the commission agents said that even the portal does not work properly

Panipat News: मंत्री को मंडी की सड़क टूटी मिली, आढ़ती बोले पोर्टल भी ठीक से नहीं चलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The minister found the road of the market broken, the commission agents said that even the portal does not work properly
इसराना। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को नई अनाज मंडी इसराना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री को मंडी में सड़क टूटी मिली और साथ ही उठान भी सुस्त मिला। आढ़तियों ने गेहूं के सीजन में पोर्टल ठीक से न चलने की समस्या रखी। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन ने मंडी से संबंधित समस्या भी मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री ने एसोसिएशन की मांगों को सुना व सकारात्मक आश्वासन भी दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि मंडी में किसी भी तरह की सुविधाओं में कमी नहीं आनी चाहिए। किसानों की फसल की सही तरह से खरीद करें। उठान में तेजी लाएं। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा की सरकार हर मंडी में मूलभूत सुविधाएं किसानों के लिए उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने अधिकारियों को मंडी में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री से एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान व सदस्यों ने अलग से बातचीत की व मंडी से संबंधित अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने मंडी की सड़कों का निरीक्षण भी किया। मंडी में उपस्थित किसानों ने मंत्री को मंडी के सामने वाले कट को खुलवाने, मंडी में सीसी सड़कें बनवाने, सबमर्सिबल खराब होने की शिकायत पर नया सबमर्सिबल लगवाने व पोर्टल को ठीक लगवाने की मांग की। इस मौके पर डीएमईओ महावीर सिंह, मंडी सचिव पवन नागपाल, प्रधान रामकरण जागलान, वीरेंद्र जागलान, सुरेंद्र सिंह, संजीत मलिक, परवीन, ऋषिपाल व सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed