{"_id":"68e022e58a441eeb34082529","slug":"the-mind-was-captivated-by-the-hymns-on-devi-songs-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144906-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देवी गीतों पर भजनों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देवी गीतों पर भजनों से मोहा मन
Sat, 04 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भजन गाते गायक अंकुश राजा व अन्य। स्रोत : संस्था
- फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। समन्वय परिवार संस्था द्वारा जाटल रोड नजदीक साईं राम अस्पताल में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक अंकुश राजा ने देवी गीत गाकर लोगों का मन मोहा।
पूर्वांचल मीडिया प्रमुख चंदन चौहान ने बताया कि दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा कार्यक्रम में मुख्य गायक अंकुश राजा ने देवी गीत गाए जिन्हें सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। संस्था में नवमी पर भजन गायक गोपाल राय ट्रेडिंग स्टार विजय चौहान समेत कई भोजपुरी कलाकारों ने समा बांधा। गायकों को देखने व भजन सुनने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई और नवमी-दशमी दोनों दिन गायकों ने भजनों से माता को रिझाने की कोशिश की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पीएन सिंह, अवधेश यादव संस्था के अध्यक्ष भगवान झा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, सचिव अमर नाथ शाही, रवि मिश्रा, हरि पटेल, लक्ष्मण सिंह, उमेश सिंह व मनोज सिंह उपस्थित रहे।