फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The message of cutting the electricity bill connection was withdrawn by thugs from the account of 50 thousand

Panipat News: बिजली बिल कनेक्शन काटने का मैसेज ठग ने खाते से निकाले 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
The message of cutting the electricity bill connection was withdrawn by thugs from the account of 50 thousand
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी एक महिला को ठग ने अपने जाल में फंसाया और खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने महिला के पास पहले बिजली कनेक्शन कटने का मैसेज भेजा और उसके बाद लिंक भेजकर उस पर दो रुपये की पेमेंट कराई और खाते से नकदी निकाल ली। महिला ने मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर अपराध साइट पर दी थी, अब मॉडल टाउन थाने को भी शिकायत दी गई है। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी बलविंद्र कौर ने बताया कि उसके फोन पर बिजली कनेक्शन कट जाने के बारे में एक मैसेज आया। जिस पर एक नंबर भी था। उसने नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि यूएचबीवीएन की साइट पर बिल अपडेट करने के बारे में कहा। उसने गूगल पर साइट खोली, जिस पर व्यक्ति ने दो रुपये पेमेंट करने की बात कही। उसने पेमेंट करने के लिए अपना खाता नंबर डाला तो आरोपी ने उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed