फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mercury dropped to a minimum of 4 degrees, the textile city shivered.

Panipat News: पारा न्यूनतम 4 डिग्री तक लुढ़का, ठिठुर गई टेक्सटाइल नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped to a minimum of 4 degrees, the textile city shivered.
पानीपत। पिछले चार से दिन से धुंध व ठंड का कहर जारी है। धुंध में सड़क हादसों में वृद्धि हुई है। धुंध में तीन लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। मंगलवार को सिवाह गांव के पास एक कार नहर में गिर गई। इसमें सवार दो भाइयों की जान बाल बाल बच गई। पिछले कई दिन से चल रही ठंडी हवा मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके भी जमने शुरू हो गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 15 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के दूसरे पखवाड़े में अभी सप्ताह भर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण न्यूनतम तापमान के साथ साथ अधिकतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज होने लगी है। दरअसल बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से धुंध और शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिस कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह जहां पर धुंध ने परेशान किया वहीं पर सर्दी से भी लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि दोपहर के समय धूप निकल आई थी, पर ठंड बदस्तूर जारी रही। शाम ढलते-ढलते ठंड ने फिर से अपने पैर पसार लिए, और लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स


सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक, गेहूं के लिए लाभदायक
इलाके पर पड़ रही ठंड की वजह से सब्जियों की फसलों पर कोहरे और पाले का असर पड़ रहा है। ठंड के कारण गोभी, धनिया, पालक, मूली, हरी मिर्च सहित अन्य प्रकार की सब्ज्यिों की ग्रोथ कम हो गई है। ठंड से गेहूं की फसल पर काफी अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है और ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों में सिंचाई जरूर करते रहें।


बाक्स -
कुछ लोग खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर
इलाके में बढ़ रही ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को हो रही है। दिन की बजाए उन्हें रात को खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि कई सामाजिक संगठन कंबल वगैरह देकर उनकी सहायता कर रहे हैं।


वर्जन
वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाएं
मौसम अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि आने वाले चार पांच दिनों तक धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा। धुंध में वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed