फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The market will remain open 24 hours, if there is no number plate on the tractor then entry is also possible by writing the registration on it with paint or sticker: Shyam Singh

मंडी 24 घंटे खुली रहेगी, ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं है तो पेंट या स्टीकर से पंजीकरण लिखकर भी प्रवेश संभव : श्याम सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The market will remain open 24 hours, if there is no number plate on the tractor then entry is also possible by writing the registration on it with paint or sticker: Shyam Singh
मंडी में किसानों और आढ़तियों की समस्या सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा।
इसराना। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को इसराना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को खरीद और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि रबी खरीद सीजन 2026 के तहत किसानों को सुविधा देने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने बेहतर व्यवस्था की है। अब किसान अपनी फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बैलगाड़ी जैसे पारंपरिक साधनों से भी मंडी में ला सकते हैं। यदि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं है तो पेंट या स्टीकर के माध्यम से पंजीकरण संख्या लिखकर भी प्रवेश संभव होगा। उन्होंने कहा कि अब किसान 24 घंटे अपनी फसल मंडी में ला सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया सुचारु रूप से चलेगी। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को भी सरल बनाया है।
विज्ञापन

किसान, भूमि मालिक या पट्टेदार तीनों में से कोई भी पंजीकरण कर सकता है। साथ ही किसान अपने नामित व्यक्तियों को भी जोड़ सकते हैं। इससे फसल विक्रय में सुविधा होगी। मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि फसल विक्रय के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया है। किसान स्वयं या उसकी ओर से नामित अधिकतम तीन व्यक्ति ही फसल मंडी में ला सकेंगे। उंगलियों के साथ आंखों को स्कैन करने का विकल्प भी रहेगा। तकनीकी समस्या की स्थिति में ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल जागलान, एसडीएम नवदीप नैन, डीएसपी आत्माराम, डीएमईओ महावीर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेश जागलान, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान जयकरण जागलान व मार्केट कमेटी सचिव पवन नागपाल मौजूद रहे।

मंडी में किसानों और आढ़तियों की समस्या सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा।

मंडी में किसानों और आढ़तियों की समस्या सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed