{"_id":"63053a35772de1179607434e","slug":"the-lover-took-the-woman-away-from-her-in-laws-house-when-the-10-year-old-daughter-protested-fired-a-pistol-panipat-news-knl118758479","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: ससुराल से महिला को भगा ले गया प्रेमी, 10 वर्षीय बेटी ने विरोध किया तो तानी पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: ससुराल से महिला को भगा ले गया प्रेमी, 10 वर्षीय बेटी ने विरोध किया तो तानी पिस्तौल
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थानाक्षेत्र की एक विवाहिता को उसका प्रेमी पिस्तौल के दम पर ससुराल से भगा ले गया। 10 साल की उसकी बेटी ने विरोध किया तो उस पर पिस्तौल तान कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ 20 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पत्नी सिद्धार्थ नगर में सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी। केंद्र की संचालक एक महिला है। ब्यूटी पार्लर पर आवारा किस्म के लोगों का आना जाना लगा रहता है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने उसकी पत्नी की जान पहचान कैथल निवासी मनदीप से कराई। इसके बाद से पत्नी मंदीप के साथ घूमने-फिरने लगी। इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर मंदीप ने धमकी दी कि उनके बारे में कोई बात की तो जान से मार देंगे। 29 जुलाई को सुबह तीन बजे मंदीप अपने करीब तीन-चार साथियों के साथ घर आया। वे सभी पिस्तौल से लैस थे। मनदीप उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान उसकी 10 वर्षीय बेटी जाग गई। उसने विरोध किया तो मनदीप ने बेटी को पिस्तौल दिखाई और अपनी ओर खींचते हुए कहा कि अगर शोर किया तो मार देंगे। शोर सुनकर पति भी जाग गया। इसी बीच मंदीप उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया।
पति ने बताया कि पत्नी जाते समय घर से 20 हजार रुपये और आभूषण भी ले गई। अगली सुबह ब्यूटी पार्लर संचालिका से पूछा कि उसकी पत्नी कहां है, तो उसने कहा कि वह जल्द ही उसकी पत्नी वापस करवा देगी। 21 अगस्त को मंदीप ने उससे कहा कि उसकी पत्नी उनके पास है। तुम्हें जो करना है, कर लो। दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
वर्जन
पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी