फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The kingpin was friends with the vegetable market broker's son.

Panipat News: सरगना की सब्जी मंडी के आढ़ती के बेटे से थी दोस्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The kingpin was friends with the vegetable market broker's son.
पानीपत। सब्जी आढ़ती सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी ललित अरोड़ा का बेटा सिवाह गांव के प्रवीण का दोस्त था। प्रवीण की उसके बेटे से 2016 में सब्जी मंडी में मुलाकात हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती हो गई। प्रवीण ने उससे उसके परिवार की पूरी जानकारी ले ली थी। प्रवीण को पता चल गया था कि ललित अरोड़ा का सब्जी मंडी में रसूख है और उसका काम भी अच्छा चल रहा है। 2020 में ललित अरोड़ा के बेटे की मौत हो गई थी। जनवरी के पहले सप्ताह में सिवाह गांव प्रवीण ने पसीना कलां के प्रमोद के साथ मिलकर सिवाह के पास एक ढाबा किया था। यहीं पर इन दोनों ने ललित अरोड़ा के अपहरण की साजिश रची थी। फिर इन्होंने अपने साथ दीपक निवासी गांव गिलोहड़, संदीप निवासी गांव अहर, विशाल निवासी गावं शहरमालपुर, विकास निवासी मतलौडा, सोनू निवासी मनाना अजय व गुलजार निवासी समालखा को अपने साथ जोड़ा था। सीआईए वन ने आरोपी प्रवीन, प्रमोद, अजय व गुलबहार से एक दिन के रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त वैगन-आर कार, एक मोटरसाइकिल, पिस्तौल, सोने की तीन अंगूठी और एक मोबाइल बरामद कर ली है। इसी कार में इन्होंने 20 दिन तक ललित अरोड़ा की रेकी की थी। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इससे पहले वीरवार को आरोपी विकास, संदीप, विशाल, सोनू व दीपक को जेल भेजा जा चुका है। अब इस मामले का एक आरोपी मोहित निवासी समालखा फरार है। उसकी धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन


विदित है कि सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी ललित अरोड़ा प्रतिदिन की तरह 26 फरवरी सोमवार सुबह चार बजे सब्जी मंडी में जा रहा था। वह अपनी स्कूटी पर सेक्टर-25 के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से एक बरेजा कार में सवार हो सात युवक आए थे। पिस्तौल के बल पर ललित अरोड़ा को गाड़ी में बैठा लिया था। कार सवार उसका अपहरण कर अंसल सिटी स्थित एक बीपीएल फ्लैट में ले गए थे। यहां उसके मारपीट की और उससे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। ललित अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जल्द दो करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया था। वह उसको सेक्टर 25 में मोटरसाइकिल की एक एजेंसी के सामने छोड़ गए थे। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीआईए वन ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




वर्जन-
सीआईए वन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से कार व पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपी प्रवीण की ललित अरोड़ा के बेटे के साथ दोस्ती थी। इसलिए उसको ललित अरोड़ा के काम के बारे में जानकारी थी। उसने यह साजिश रची थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अब एक आरोपी की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed