{"_id":"6265b8f8ba88c3367860e553","slug":"the-jam-in-the-festival-of-lights-took-a-severe-test-of-the-devotees-panipat-news-knl106006686","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव में लगे जाम ने ली श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव में लगे जाम ने ली श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। नेशनल हाइवे-44 पर पानीपत पुल के ऊपर साइड में खड़ा करके 50 से भी ज्यादा बसे लोग कार्यक्रम स्थल
- फोटो : Panipat
पानीपत। प्रकाशोत्सव को लेकर तहसील कैंप से सेक्टर 13-17 ग्राउंड तक सुबह 11 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे तक सेक्टर 13-17 ब्लॉक हो गया। न तो कोई वाहन आ पा रहा था न ही जा सकता था। लोगों को तहसील कैंप से समागम स्थल तक तीन किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। दोपहर साढ़े तीन बजे तक यह जाम बस स्टैंड तक पहुंच गया। सैकड़ों की संख्या में बस और कार जाम में घंटों फंसी रहीं। यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हुई। ऐसे में दूसरे जिले से आने वाले श्रद्धालुओं को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि तहसील कैंप से पानीपत टोल प्लाजा तक बसें पार्क मिलीं।
- टोल प्लाजा और बरसत रोड से किया रूट डायवर्ट
जाम लगने के बाद से ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट करना शुरू कर दिया। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को सीधा सेक्टर-13-17 से भेजने के बजाय टोल प्लाजा पार करके फिर दूसरी ओर से निकाला गया, जिससे दूसरे जिले के श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। करनाल की ओर से सेक्टर 13-17 आने वाले लोगों को बरसत रोड से डायवर्ट किया गया, जिससे लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर का लंबा सफर तय करके पहुंचना पड़ा।
- हरियाणा रोडवेज की नहीं रही कोई सुविधा
हरियाणा रोडवेज की ओर से कोई सुविधा नहीं रही। लोगों ने दूसरे जिले से पानीपत तक प्राइवेट बसों में सफर किया। आधे से ज्यादा श्रद्धालु अपने जिले की स्कूल और संस्था की बस में पहुंचे, वहीं जो अपने परिवार के साथ प्राइवेट बस में आए, उनको सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बस स्टैंड से सेक्टर-13 -17 तक कोई भी साधन नहीं चला।
विज्ञापन
- ई-रिक्शा का दावा हो गया फेल
लोगों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा का दावा फेल नजर आया। पानीपत बस डिपो से लेकर सेक्टर-13-17 ग्राउंड तक बस या फिर ई-रिक्शा का प्रबंधन नहीं किया गया। पानीपत डिपो से आधे से ज्यादा यात्री पैदल ही सेक्टर 13-17 ग्रांउड तक पहुंचे। सोनीपत से आईं सोनिया ने बताया कि यहां आने पर बड़ी परेशानी हुई। ग्राउंड तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिला। बेटी संजू और काजल को साथ लेकर पैदल जाना पड़ा।
- सेक्टर-13-17 की सभी पार्किंग रही फ्लॉप
सेक्टर 13-17 में प्रकाश उत्सव को लेकर अलग-अलग पार्किंग बनाई गईं थीं। सभी पार्किंग पूरी तरह से फेल नजर आईं। न तो बाइक पार्किंग में बाइक खड़ी करने की सुविधा मिल पाई न ही गाड़ियों को पार्क करने की जगह मिल पाई। सेक्टर 13-17 पूरी तरह से ब्लॉक था, जिसकी वजह से कोई भी अपने वाहन लेकर पंडाल के बाहर तक नहीं पहुंच पा रहा था। तहसील कैंप से पानीपत टोल प्लाजा तक बसें पार्क मिलीं, जिससे जाम और बढ़ गया।

पानीपत। पाकिंग स्थल फुल होन के बाद लोग 13-17 में कार्य्रकम के लिए रोड पर खड़े करके गए वाहन व लगी लोगों - फोटो : Panipat