फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The issue of environmental protection along with drinking water scarcity arose in Mandi.

Panipat News: मांडी में पेयजल किल्लत के साथ पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The issue of environmental protection along with drinking water scarcity arose in Mandi.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में मांडी गांव की पेयजल किल्लत और पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक ने गांव में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए दो हजार पौधे उपलब्ध कराने की मांग रखी। बारिश के कारण इस बार शिविर में अपेक्षाकृत कम लोग पहुंचे और 12 शिकायतें ही दर्ज हो सकीं।
विज्ञापन

रंजीता कौशिक ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से पर्याप्त पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सरकारी नर्सरी से पौधों की आपूर्ति आवश्यक है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में निशा रानी ने राशन कार्ड पुनः शुरू कराने, जबकि रोशनी देवी ने विधवा पेंशन बनवाने की मांग रखी। गढ़ शहरनाई गांव के ग्रामीणों ने अवैध कब्जों को हटाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि यह शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव धरातल पर दिखाई दे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस जन शिकायतों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रही है। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से शिकायतों का पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से निपटारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ डॉ. किरण और नगराधीश टीनू पोसवाल भी मौजूद रहे।

इसराना में खेल स्टेडियम की सफाई कराने के निर्देश
इसराना। उपमंडल स्तरीय जनता समाधान शिविर में सोमवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेल स्टेडियम की बदहाल सफाई व्यवस्था का मामला उठाया गया। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेडियम में जगह-जगह घास उगी हुई है और कूड़े के ढेर लगे हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम नवदीप नैन ने संबंधित बीडीपीओ कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने खेल स्टेडियम की सफाई व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में खेल परिसर की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित कराने की मांग की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed