फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The issue of divider in Model Town reached Janata Samadhan Shivir

Panipat News: मॉडल टाउन में डिवाइडर का मामला जनता समाधान शिविर में पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
The issue of divider in Model Town reached Janata Samadhan Shivir
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित पुराना गैस गोदाम रोड पर डिवाइडर बनाने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग इसको जनता समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने लेकर पहुंच गए हैं। लोगों ने डिवाइडर को गलत बताया और इसका निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इस मामले को नगर निगम आयुक्त को जांच कर कार्रवाई करने को दिया। इन सबके बीच नगर निगम ठेकेदार ने दोपहर को एक घंटे काम बंद फिर से तेज कर दिया। स्थानीय इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

हरीश मुटनेजा और लक्ष्मण त्रेहन ने कहा कि पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन में सड़क पर पांच फीड चौड़ा डिवाइडर बनाया जा रहा है। यहां अब से पहले गाड़ियों का जाम लगना शुरू हो गया है। अब आगे यह समस्या और भी गंभीर होगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मामले की गंभीरता को सुना और पहले पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से जवाब मांगा। एक्सईएन ने यह काम नगर निगम के अंतर्गत का बताया। उपायुक्त ने यह मामला नगर निगम आयुक्त को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने समाधान शिविर के दौरान निगम आयुक्त को पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सड़क पर एक किलोमीटर में डिवाइडर बनाया जा रहा है। यहां 52 में 50 परिवार डिवाइडर के विरोध में हैं। नगर निगम अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इन सबके बीच पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज डिवाइडर बनाने के पक्ष में हैं, जबकि भाजपा के निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू स्थानीय लोगों की मांग को जायज ठहरा रहे हैं। उन्होंने 19 जुलाई को शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा के सामने भी विषय को उठाया था।
विज्ञापन

कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम रिहायशी क्षेत्र की सड़कों पर डिवाइडर बना रहा है। उन्होंने शहर विधायक प्रमोद विज और शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा के सामने इस मामले को रखा था। यहां किसी प्रकार का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन भी इसका समाधान नहीं करता है तो वे इस लड़ाई को कानूनी रूप से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को एक घंटे बंद रखा काम
स्थानीय लोगों के समाधान शिविर में शिकायत करने के बाद 11 से 12 बजे तक डिवाइडर बनाने का काम बंद कर दिया गया। इसके बाद बाद डिवाइडर का अन्य दिनों से अधिक गति से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच फीट चौड़ा और करीब चार फीट ऊंचा डिवाइडर बनाया जा रहा है। यहां डिवाइडर न बनाकर दो देशों की सीमा लाइन की तरह काम किया जा रहा है।

वर्जन :
मॉडल टाउन में डिवाइडर सड़क के टेंडर अनुसार बनाया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। स्थानीय लोगों को कई बार इसकी ड्राइंग और टेंडर दिखाया जा चुका है।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed