फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The installment of Lado Laxmi Yojana brought smiles on the faces of women in the district.

Panipat News: जिले में लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त से महिलाओं के चेहरे खिले

Mon, 24 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The installment of Lado Laxmi Yojana brought smiles on the faces of women in the district.
पानीपत। जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में किस्त पहुंचना शुरू हो गया है। इससे लाभान्वित महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है। विभाग द्वारा लगातार पात्र महिलाओं के दस्तावेजों की जांच कर राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है। जिले में अब तक करीब 15 हजार महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से कई महिलाओं के खातों में पहली किस्त पहुंच चुकी है जबकि कुछ महिलाएं अभी भी अपने खाते में राशि आने का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन


वार्ड 22 की रहने वाली नेहा का आवेदन स्वीकृत होने के बाद हाल ही में उनके खाते में पहली किस्त की राशि पहुंची। नेहा ने बताया कि उन्होंने सभी दस्तावेज पूरे कर आवेदन किया था। यह राशि उनके लिए बड़े सहारे के रूप में आई है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद कई बार जरूरी खर्च पूरे नहीं हो पाते थे। अब इस राशि से वे अपने बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और घरेलू जरूरतों में मदद ले पाएंगी।
विज्ञापन


भालसी गांव की सीमा ने भी बताया कि उनके खाते में राशि आने की सूचना बैंक मैसेज के जरिए मिली। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम कदम है। रामनगर की शशि का आवेदन स्वीकृत तो हो गया है लेकिन अभी उनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। शशि ने बताया कि जब उन्होंने विभाग में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि प्रक्रिया जारी है और जल्द ही राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। शशि हर दिन बैंक संदेश देखने का इंतजार करती हैं और उम्मीद लगाए बैठी हैं कि जल्द ही उनकी किस्त भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना की राशि भेजने का कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के आवेदन पूरे दस्तावेजों के साथ सही पाए गए हैं उनके खातों में राशि भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में किस्त भेजी जाएगी।

-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed