फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The industrial city became Shiva-filled with the arrival of Kanwariyas, Sanauli-Haridwar road sealed for heavy vehicles.

Panipat News: कांवड़ियों के आगमन से शिवमय बनी औद्योगिक नगरी, सनौली-हरिद्वार मार्ग भारी वाहनों के लिए सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The industrial city became Shiva-filled with the arrival of Kanwariyas, Sanauli-Haridwar road sealed for heavy vehicles.
हरिद्वार से आते कांवड़िए। संवाद
सनौली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों के आगमन से सनौली रोड और पूरा शहर शिवमय हो गया है। सनौली स्थित हरियाणा-यूपी सीमा (यमुना पुल) से लेकर पानीपत शहर तक सड़क किनारे जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा और स्नान की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सनौली स्थित यमुना नदी पर हरियाणा और राजस्थान से आने वाले शिवभक्तों के जत्थे रुककर स्नान व पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यमुना तट पर बांस की बैरिकेडिंग करवाई है, ताकि कोई गहरे पानी में न जा सके। इसके अलावा पीएसी और स्थानीय निजी गोताखोरों की तैनाती की गई है। सनौली-तामसाबाद टोल पर विधायक मनमोहन भड़ाना की देखरेख में सनौली गोशाला में शिव गंगा सेवा समिति द्वारा कांवड़ शिविर चलाकर भोजन व जलपान की अविरल सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान और सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सनौली बॉर्डर से छाजपुर मार्ग का जायजा लिया। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि 11 अगस्त को शिवरात्रि पर्व के समापन तक नेशनल हाईवे 709-एडी (सनौली-हरिद्वार रोड) पर सभी कॉमर्शियल भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण बंद कर रोड को सील कर दिया गया है। यूपी और हरियाणा सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। सड़क किनारे लगे सभी शिविरों पर होमगार्ड और पुलिस जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed