फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The heads of 32 markets made the selection in the meeting of the trade board.

Panipat News: व्यापार मंडल की बैठक में 32 बाजारों के प्रधानों ने किया चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
The heads of 32 markets made the selection in the meeting of the trade board.
पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान के लिए चल रही खींचतान के बीच दोफाड़ हो गया। मंडल के निवर्तमान चेयरमैन समेत 32 बाजारों के प्रधानों ने शनिवार को गौरव लिखा को संयुक्त व्यापार मंडल का प्रधान बनाया है। इस पक्ष ने बैठक 29 प्रधानों के शामिल होने और तीन के फोन पर समर्थन करने का दावा किया है। वहीं दर्शनलाल वधवा पक्ष ने 28 बाजारों का समर्थन बताया है। यह पक्ष रविवार को बैठक करेगा। शहर के 44 बाजारों के संयुक्त व्यापार मंडल के अलग-थलग होने से व्यापारियों में चर्चाओं को दौर गर्म हो गया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान के लिए शनिवार को असंध रोड बाजार के प्रधान प्रीतपाल के पॉल फर्नीचर पर की। इसमें संयुक्त व्यापार मंडल के निवर्तमान चेयरमैन अनिल मदान समेत 29 बाजारों के प्रधान शामिल हुए। तीन बाजारों के प्रधानों ने फोन पर अपना समर्थन दिया। व्यापारियों ने बैठक में 11 अप्रैल को बैठक में दर्शन लाल वधवा को प्रधान बनाने के तरीके पर चर्चा की। इसके साथ संयुक्त व्यापार मंडल की मंगलवार को बैठक में प्रधान का कार्यकाल दो साल करने और लगातार दो बार से अधिक चुनाव न लड़ने के फैसले से दर्शनलाल वधवा को अवगत कराया था। दर्शनलाल वधवा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस विषय में तीन से चार बार बैठक की गई। ये बेनतीजा रही। बैठक में सभी प्रधानों ने चुनाव प्रक्रिया को शुरू किया। इसमें सर्वसम्मति से गौरव लिखा को प्रधान बनाया। गौरव लिखा ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इसके बाद इंसार बाजार में गौरव लिखा का दुकानदारों ने स्वागत किया। गौरव लिखा ने बताया कि अगली बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा
विज्ञापन

वहीं दर्शनलाल वधवा पक्ष के दुकानदारों ने दूसरे पक्ष के प्रधान बनने के तरीके को गलत बताया है। कलंदर पीर मार्केट की प्रधान मीनाक्षी चावला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि प्रधानों की प्रतिक्रिया पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद आराम से बैठ कर सब तरीके से हल किया जा सकता था। व्यापार मंडल तोड़ दिया गया है। इसके लिए रविवार को प्रधानों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed