फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The friend did not come to the funeral, from here the needle of suspicion turned on him

अंतिम संस्कार पर दोस्त नहीं आया, यहीं से उस पर घूमी शक की सूई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The friend did not come to the funeral, from here the needle of suspicion turned on him
पानीपत। घी व्यापारी के बेटे चिराग का दोस्त वंश अपने दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार पर नहीं गया था। यहीं से सीआईए को उस पर शक हो गया था। पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो एक जगह पर वह नजर आ गया था। पुलिस की तरफ से आरोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार को सांत्वना देते हुए पारिवारिक और घर में आने-जाने वाले सदस्यों के बारे में जानकारी ली। सामने आया कि व्यापारी के बेटे चिराग का दोस्त 12वीं कक्षा का छात्र वंश रोजाना उनके घर पर आता था। यहां तक की साथ में बैठकर वे टेबल पर खाना भी शेयर करते थे, लेकिन हत्या के बाद से वंश नजर नहीं आया।
विज्ञापन

परिवार में जाकर पूछताछ की वह घर से लापता मिला। तब पुलिस का शक गहरा गया। बुधवार को सीआईए-1 ने आरोपी मातापुली रोड निवासी वंश, उसके दो साथी आईटीआई छात्र पंचवटी कॉलोनी निवासी प्रशांत और शास्त्री कॉलोनी निवासी अंशुल को काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी गांव आट्टा निवासी दीपक उर्फ कुकु भी इस वारदात में शामिल है। उसी ने पूरी वारदात को अंजाम दिया था। लूटपाट के बाद उसी ने राजकुमार को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जिलों की पुलिस देगी दीपक उर्फ कुुकु की गिरफ्तार करने के लिए दबिश
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि अक्तूबर 2021 में दीपक उर्फ कुकु पर सोनीपत के गोहाना के सदर थाना में डबल मर्डर की रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने इस मामले की डीजीपी को जानकारी दी और फिर सोनीपत पुलिस से संपर्क किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि डबल मर्डर के मामले में भी आरोपी फरार चल रहा है। इसलिए अब सोनीपत की पुलिस तरफ से घरपकड़ की जा रही है और पानीपत की टीम भी आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
हिस्से में बंटने थे रुपये, सभी को दिया था लालच
मुख्य आरोपी दीपक ने सभी को अपने प्लान में शामिल किया और लूटपाट की गई नकदी में सभी को बराबर हिस्सा देने का लालच दिया। प्लान के तहत दीपक ने वंश और अंशुल को रेकी कर दुकान से निकलने की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी। प्लान के तहत वंश और अंशुल ने रैकी की और दुकान से निकलते ही कॉल कर सूचना दी। प्रशांत के साथ दीपक व्यापारी के पास पहुंचा। प्रशांत बाइक पर बैठा रहा, जबकि दीपक ने लूटपाट और गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया।
यह था मामला
समालखा में 4 जनवरी की रात रकम जमाकर घर लौट रहे घी और तेल व्यापारी राजकुमार से बदमाशों ने बैग लूटने के साथ साथ उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शशांक कुमार शशांक कुमार सावन ने वारदात की शाम ही आरोपियों को जल्द काबू करने के लिए सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

मुख्य आरोपी दीपक के ठिकानों का पता लगाने,लूटी गई नकदी बरामद करने और गहनता से पूछताछ करने के लिए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। - शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed