फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The first provisional merit list has been released in the college, students are excited

Panipat News: कॉलेज में पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, विद्यार्थियों में उत्सुकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
The first provisional merit list has been released in the college, students are excited
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट बुधवार दोपहर बाद जारी कर दी गई है। सूची जारी होने के बाद कॉलेजों में सूची में त्रुटियों की जांच का काम शुरू कर दिया गया। वीरवार को फाइनल सूची जारी की जाएगी जिसको लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। पंजीकरण प्रक्रिया गत 16 जून को संपन्न हो चुकी है। पंजीकरण करवा चुके विद्यार्थियों को अब दाखिले का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के इंतजार में कॉलेजों के नोडल अधिकारी व अन्य स्टाफ सुबह से ही इंतजार कर रहे थे लेकिन दोपहर तक कॉलेजों का ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोविजनल सूची जारी नहीं हो पाई जिससे नोडल अधिकारियाें व विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे निदेशालय द्वारा प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई जिसके बाद सूची की जांच का काम शुरू हुआ। पहली मेधा सूची जारी होने के बाद 27 जून से कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू होगी। दाखिला प्रक्रिया को लेकर पंजीकरण करवा चुके अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन





14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर होगा दाखिला

जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला होना है जबकि 17 हजार से अधिक आवेदन हुए हैंं। इनमें शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों में ही 11 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, जिले में इस बार करीब 15500 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10175 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने आईटीआई समेत दूसरे संस्थानों में आवेदन किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉलेज अनुसार पाठ्यक्रम व सीटों का विवरण-
कॉलेज पाठ्यक्रम सीटें
आर्य कॉलेज 13 2540
एसडी कॉलेज 09 1950

आईबी कॉलेज 08 1540

आर्य आदर्श गर्ल्स कॉलेज 06 920

चौ. देवीलाल गर्ल्स कॉलेज 02 240

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय 08 720

राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा 04 560

राजकीय महाविद्यालय इसराना 03 400

राजकीय महाविद्यालय बापौली 03 360

गांधी आदर्श कॉलेज समालखा 02 400

वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा 02 440

पाइट कॉलेज समालखा 05 300

गीता डिग्री कॉलेज शेरा 05 470

गुरु ब्रह्मानंद गर्ल्स कॉलेज कुराना 04 420

कुल सीटें - 11260


वर्जन-

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें परिवर्तन संभव है। वीरवार को फाइनल सूची जारी होगी जिसके बाद 27 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे। 03 जुलाई को दूसरी फाइनल मेधा सूची जारी की जाएगी।


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।

- उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों को फाइनल मेरिट लिस्ट का इंतजार करना चाहिए जो वीरवार को जारी होगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थी फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प-डेस्क लगाए गए हैं।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed