फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The first phase of the census was completed first.

Panipat News: जनगणना का प्रथम चरण सबसे पहले किया पूरा

Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The first phase of the census was completed first.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम पानीपत ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रदेश के 12 नगर निगमों में सबसे पहले पूरा कर नई मिसाल कायम की है। निर्धारित समय सीमा से पांच दिन पहले मंगलवार को यह कार्य पूरा कर लिया गया। निगम अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की है।

जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में हाउस होल्ड (गृह सूचीकरण) का कार्य एक से 31 मई तक किया जाना था। नगर निगम पानीपत ने यह कार्य तय समय से पहले ही पूरा कर लिया। संयुक्त आयुक्त एवं जनगणना की नोडल अधिकारी मनी त्यागी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में विभाजित कर टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी टीमों ने पहले दिन से ही फील्ड में कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि हाउस होल्ड सर्वे के साथ मकानों का नक्शा तैयार करने का कार्य भी किया गया। मंगलवार शाम तक प्रथम चरण का पूरा काम सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। प्रदेश के सभी नगर निगमों में पानीपत पहले स्थान पर रहा, जो निगम प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


पहले दिन से जुटी रही टीम : नगर निगम की टीम ने जनगणना के प्रथम चरण के पहले दिन से ही अभियान मोड में काम शुरू कर दिया था। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की गई और किसी भी प्रकार की कमी या समस्या सामने आने पर तत्काल समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगणकों को फील्ड में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचते रहे, जिससे कर्मचारियों का उत्साह भी बना रहा और कार्य तेजी से पूरा हुआ।


नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय से पांच दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। यह निगम आयुक्त और मेयर के मार्गदर्शन और सहयोग से पूरा हुआ है। --मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed