फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family of the woman injured in the car accident accused the police of being lax in taking action.

Panipat News: गाड़ी की टक्कर से घायल महिला के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढील बरतने के लगाए आरोप

Sat, 17 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The family of the woman injured in the car accident accused the police of being lax in taking action.
फैक्टरी के बाहर मौजूद घायल सोमवती के परिजन। संवाद
सनौली। पिकअप गाड़ी की टक्कर से घायल हुई महिला सोमवती के परिजनों ने मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। बापौली स्थित सौरभ टैक्सटाइल फैक्टरी में दस जनवरी को पिकअप गाड़ी की टक्कर से महात्मा गांधी बस्ती बापौली की महिला सोमवती का घायल होने पर पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत बापौली थाना पुलिस को दी थी लेकिन करीब एक सप्ताह के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने शुक्रवार को फैक्टरी के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पायल, कृष्णा, संतरो, सुनीता, गीता व वंश का कहना हैं कि फैक्टरी में पिकअप गाड़ी की टक्कर से महिला घायल हो गई थी, जिनका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। इसकी शिकायत बापौली थाना पुलिस को दी हैं। मगर पुलिस ने मामले में ढील बरती जा रही हैं। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फैक्टरी मालिक की मिलीभगत से ढील बरती जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो वे फैक्टरी के बाहर धरना देने पर मजबूर होंगे। बापौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed