फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family created a ruckus by placing the body in the police station, they were dissatisfied with the police action.

Panipat News: थाने में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस कार्रवाई से थे असंतुष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus by placing the body in the police station, they were dissatisfied with the police action.
थाने में प्रदर्शन करते कुनाल के परिजन। संवाद - फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जगदीश नगर के कुनाल की हत्या के मामले में परिजनों ने बुधवार को किला थाने में शव रख जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। डीएसपी नवीन संधू व डीएसपी सुरेश सैनी ने थाने पर पहुंचकर परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इधर पुलिस ने कुनाल के भाई विकास की शिकायत पर कॉलोनी के ही 12 को नामजद कर पांच-छह अज्ञात खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। तनाव को देखते हुए कॉलोनी में भी पुलिस तैनात की गई है।
पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए परिजन बुधवार दोपहर को करीब 11 बजे थाना किला पहुंचे। आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाने के अंदर ही धरने पर बैठ गए। डीएसपी नवीन संधू ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे परिजन रोहतक पीजीआई से कुनाल का शव लेकर किला थाना पहुंचे और शव थाने में रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब पांच घंटे तक थाने में प्रदर्शन चलता रहा। मेयर कोमल सैनी के ससुर रामकुमार सैनी और पार्षद पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पुलिस अधिकारियों से बात की। डीएसपी नवीन संधु और सुरेश सैनी ने भी परिजनों को बताया कि दो आरोपी पकड़ लिया है। पुलिस बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। इस पर परिजन संतुष्ट हुए और सायं करीब सवा चार बजे शव थाने से ले गए।
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन का था मामला : जगदीश नगर के विकास ने किला थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके छोटे भाई कुनाल का विक्की सैनी और विकास सैनी के साथ पैसों का लेन-देन था। छह मई को उनकी बहन संजना की सगाई थी। शाम को करीब विकास सैनी और विक्की ने कुनाल को एक महिला के घर के सामने रोक लिया और पैसे की मांग की। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर उनकी मां वहां पहुंच गई और बेटी की शादी के बाद हिसाब करने को कहा। 10 मई को उनकी बहन की शादी हुई। इसके बाद सोमवार को रात को करीब 11 बजे विकास, विक्की, प्रिंस, वासू, राजा, ध्रुव, वरुण, कुलदीप, कन्हैया, विशाल, सहपाल, राहुल, व अन्य पांच -छह युवक के साथ उनके घर पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। हाथ में हथियार लहराते हुए कुनाल को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद तीन आरोपी उनके घर पर आए और कुनाल को घर से बुलाकर ले गए। आरोपियों ने कुटानी रोड वर्मा चौक पर कुनाल पर चाकू, बर्फ तोड़ने वाले सुएं, डंडों व बेल्ट से पीटा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। मंगलवार शाम करीब छह बजे कुनाल की मौत हो गई।

थाने में प्रदर्शन करते कुनाल के परिजन। संवाद

थाने में प्रदर्शन करते कुनाल के परिजन। संवाद- फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।

थाने में प्रदर्शन करते कुनाल के परिजन। संवाद

थाने में प्रदर्शन करते कुनाल के परिजन। संवाद- फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed