{"_id":"692df29875c3ef77ae0fdb56","slug":"the-drug-free-police-team-made-the-villagers-aware-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148069-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस की नशा मुक्त टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस की नशा मुक्त टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक
Tue, 02 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
लोगाें को जागरूक करते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : हलियापुर में दुर्घटना के बाद खड़ी जीप।
समालखा। जिला पुलिस ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में गठित नशा मुक्त टीम ने सोमवार को समालखा थाना के राक्सेड़ा व हथवाला गांव में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस 1933 के बारे में जागरूक किया।
अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दें।
मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें जानकारी
पुलिस टीम ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस 1933 के बारे में विस्तार से बताया और ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी की जानकारी हो, तो वे सरकार की ओर से जारी नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत सूचित करें। नशे से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करे। यह हेल्पलाइन नंबर हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे चालू रहती है।