फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The driver left the children in the school van on the trust of unknown youths, people created a ruckus

वैन में स्कूली छात्रों को छोड़कर पंक्चर लगवाने गया ड्राइवर, तीनों युवकों ने वैन के पास बैठकर पी शराब, परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The driver left the children in the school van on the trust of unknown youths, people created a ruckus
पानीपत। असंध रोड पर इंपीरियम फ्लैट्स के पास पॉलीवॉल बचपन प्राइड स्कूल का वैन चालक 14 नन्हे मुन्ने बच्चों को तीन अनजान युवकों के भरोसे छोड़कर पंक्चर लगवाने चला गया। अनजान युवक पास ही ठेके से शराब लाकर वैन के पास बैठकर पीने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। डायल 112 और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल एवं वैन चालक की लापरवाही के विरोध में हंगामा किया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि पंक्चर होने पर दूसरी वैन मंगानी चाहिए थी। ड्राइवर की गैरजिम्मेदारी से बच्चों की सुरक्षा में चूक हुई। अभिभावकों ने कहा कि वैन नहर के किनारे खड़ी थी और बच्चे वहां पहुंच जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। अनजान युवक बच्चों के साथ कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि जब तक ड्राइवर पंक्चर लगवाकर लौटा तब तक बच्चे वैन से उतरकर सड़क पर खड़े थे। चलती सड़क पर हादसा हो सकता था। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी गई तो उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर बोला : मदद करने आए थे युवक, नहीं पता था ऐसा करेंगे
बबैल निवासी स्कूल वैन चालक राकेश ने बताया कि उसने डेढ़ माह से ही स्कूल वैन चलाना शुरू किया था। वह वैन में 14 बच्चों को बैठाकर स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। नहर के किनारे पंक्चर हुआ तो वह स्टेपनी खोलने लगा। उसने स्कूल में कॉल की लेकिन मदद नहीं मिल सकी। इसी बीच एक्टिवा पर सवार तीन युवक आए और अपनी एक्टिवा देकर पंक्चर लगवाकर आने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को तब तक देख लेंगे। मदद जानकर चला गया, लेकिन नहीं पता था कि तीनों युवक वैन के पास बैठकर शराब पीएंगे।

ड्राइवर को नौकरी से निकाला
ड्राइवर ने स्कूल स्टाफ या उनके पास कोई कॉल नहीं की। अभिभावकों की तरफ से मिली सूचना पर वह मौके पर पहुंच गईं थीं। ड्राइवर की लापरवाही सामने आने पर उसे उसी समय नौकरी से निकाल दिया गया है। बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की जा रही है।
- उमा सूरी, प्रिंसिपल, पॉलीवाल बचपन प्राइड स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed