फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The driver and conductor beat the poultry farm owner hostage after being busted for stealing chickens

मुर्गे चोरी करने का भंडाफोड़ होने पर ड्राइवर और कंडक्टर ने पोल्ट्री फार्म मालिक को बंधक बनाकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The driver and conductor beat the poultry farm owner hostage after being busted for stealing chickens
पोल्ट्री फार्म से प्लांट तक के सफर में 15 हजार रुपये का माल चोरी करने का भंडाफोड़ होने पर ड्राइवर और कंडक्टर ने मालिक को बंधक बनाकर पीटा और फरार हो गए। मालिक ने चोरी का माल खरीदने वाले रेहड़ी संचालक से माल वापस मांगा तो उन्होंने भी बंधक बनाकर मारपीट की। मालिक की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीपक सैनी ने बताया कि उनके बांध, इसराना, बुड़शाम समेत अलग-अलग जगहों पर सात पोल्ट्री फार्म हाउस हैं। उनकी हर पोल्ट्री फार्म से रोजाना एक गाड़ी में मुर्गे लोड कर घरौंडा स्थित प्लांट में भेजे जाते हैं। उनके बांध वाले फार्म से पिछले कई दिनों से जाने वाले माल से हर बार 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान हो रहा था। शक होने पर उन्होंने 30 सितंबर को बांध से प्लांट के लिए निकली गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी चालक ने सिवाह फ्लाईओवर के नीचे गाड़ी रोकी और गाड़ी से 150 किलो मुर्गे रेहड़ी संचालकों को बेच दिए। जिसकी उन्होंने पहले वीडियो बनाई। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए अपने भतीजे के साथ पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दीपक सैनी ने बताया कि वह एक किलो वजन का मुर्गा 100 रुपये का बेचते हैं। आरोपियों ने लालच में 100 रुपये की बजाय रेहड़ी संचालकों को 26 रुपये के हिसाब से 150 किलो मुर्गा बेच दिया। 15 हजार रुपये के मुर्गे मात्र चार हजार रुपये में बेच दिए। इससे उनका नुकसान तो हुुआ ही साथ में मार्केट रेट में भी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल खरीदने वालों ने बुलाए बदमाश, फोन भी तोड़ा
दीपक सैनी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने चोरी का माल खरीदने वाले रेहड़ी संचालकों से माल वापस मांगा तो उन्होंने बदमाश बुला लिए और उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस को कॉल करने के लिए फोन निकाला तो आरोपियों ने उसकी स्क्रीन तोड़ दी।
युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed