फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The doctor went on leave after giving the date of ultrasound

Panipat News: अल्ट्रासाउंड की तारीख दे छुट्टी पर गए चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The doctor went on leave after giving the date of ultrasound
जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के इंतजार में बैठे मरीज और तीमारदार। संवाद
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की कायाकल्प टीम के निरीक्षण के अगले दिन ही व्यवस्था चौपट हो गई। आपातकाल से लेकर अन्य केंद्रों पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर देखने को मिली। चिकित्सक मरीजों को अल्ट्रासाउंड की तारीख देकर छुट्टी पर चले गए। शनिवार को दर्जनों मरीज अल्ट्रासाउंड को पहुंचे। यहां घंटों इंतजार के बाद मरीज वापस लौटने को मजबूर हुए। अल्ट्रासाउंड केंद्र का ताला तक खोलने को कोई नहीं आया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को सुबह ही मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंच गए। अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर बैठकर चिकित्सकों और अपनी बारी का घंटों इंतजार करते रहे। सुबह 10 बजे तक भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। ऐसे में उनकी चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

मरीजों ने काफी इंतजार के बाद पता कराया तो उनको छुट्टी के बारे में जानकारी मिली। करीब दो दर्जन मरीजों को मायूसी हाथ लगी। उनको बिना अल्ट्रासाउंड वापस लौटना पड़ा। समता, तारा, ओपी वर्मा, सतबीर सिंह, राखी, रेखा, नंदनी, कविता और राममेहर ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए शनिवार को तारीख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे सुबह ही जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वे सुबह ही अस्पताल में पहुंच गए थे। यहां घंटों चिकित्सक का इंतजार करते रहे। यहां कोई चिकित्सक नहीं आया। उनको घंटों इंतजार के बाद बिना अल्ट्रासाउंड के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed