फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The District Bar Association did not act in support of the Faridabad President.

Panipat News: जिला बार एसोसिएशन ने फरीदाबाद के प्रधान के समर्थन में नहीं किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The District Bar Association did not act in support of the Faridabad President.
सचिवालय में वर्क सस्पेंड पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : राहुल निगम।
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को फरीदाबाद बार एसोसिएशन के समर्थन में वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों ने फरीदाबाद के प्रधान और वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

वर्क सस्पेंड के चलते कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। लोग अगली तारीख की जानकारी लेकर चले गए। जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शांडिल्य ने बताया कि फरीदाबाद बार के प्रधान राजेश बैंसला के साथ रमेश और सुनील नामक वकील एक जज की कोर्ट में किसी मामले को लेकर गए थे। वहां वकील मामले में तारीख न देने की मांग कर रहे थे, लेकिन जज की तरफ से दो माह बाद की तारीख लगा दी। प्रधान और वकीलों ने अपना पक्ष रखा तो जज ने गलत व्यवहार करने की बात कहते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रधान बार का चेहरा होते हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed